Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची में आज भी होगी बारिश, सामान्य रहेगा मानसून; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राजधानी रांची में बुधवार की सुबह मौसम सामान्य है। मंगलवार को दिनभर हुई हल्की बारिश का असर सुबह के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले चल रही उत्तर पूर्वी हवा का असर कम हुआ है। मगर आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक बना हुआ है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 07:20 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची में आज भी होगी बारिश, सामान्य रहेगा मानसून; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
रांची में आज भी होगी बारिश, सामान्य रहेगा मानसून। जागरण

रांची, जासं। राजधानी रांची में बुधवार की सुबह मौसम सामान्य है। मंगलवार को दिनभर हुई हल्की बारिश का असर सुबह के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। एक दिन पहले चल रही उत्तर पूर्वी हवा का असर कम हुआ है। मगर आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत तक बना हुआ है। इसके कारण शहर के बाहरी इलाकों में सुबह सात बजे तक धुंध देखने को मिला रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी रांची में पूरे दिन हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में कई बार मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य के अन्य जिलों में मानसून की स्थिति सामान्य रहेगी। राज्य के सराकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, के साथ पश्चिमी जिलों में आज मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकती है। पूर्वानुमान में बताया गया है कि 11 सितंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण 12 सितंबर से राज्य के मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके बीच में 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच में राज्य में मौसम और मानसून की स्थिति सामान्य रहेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय क्षेत्र के कारण सामान्य रही। ये क्षेत्र अभी उडीसा और छत्तीसगढ़ के पार मार्क है। इसके उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश चक्रधरपुर में 38.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गोड्डा में 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

शहर अधिकमत तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 27.0 23.2

जमशेदपुर 30.1 24.6

मेदिनीनगर 32.4 25.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.