विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: कोहरे से हो रही दिन की शुरुआत, दोहपर में बदल रहा मिजाज, जानिए झारखंड के मौसम का हाल

By Anjani Upadhaya Edited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 29 Dec 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

Jharkhand Weather सूरज निकलने और छिपने के साथ झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह की शुरुआत ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: कोहरे से हो रही दिन की शुरुआत, दोहपर में बदल रहा मिजाज, जानिए झारखंड के मौसम का हाल
Jharkhand Weather: कोहरे से हो रही दिन की शुरुआत, दोहपर में बदल रहा मिजाज, जानिए झारखंड के मौसम का हाल

संवाद सू्त्र, गढ़वा। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। सुबह की शुरुआत ही कोहरे से हो रही है। धूंध छटने के बाद ही धूप निकल रही है। अमूमन सुबह के नौ बजे के बाद ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं, जबकि दोपहर तक मौसम सामान्य हो जाता है।

शाम होते ही हल्के कोहरे की स्थिति बन जा रहा है। जबकि शाम होते ही कनकनी भी लग रही है। जबकि सुबह में कुछ अधिक ही कनकनी महसूस हो रही है। गुरुवार की सुबह में जिला मुख्यालय गढ़वा में कोहरा छाया हुआ था। हालांकि सुबह आठ बजे तक कोहरा पूरी तरह छंट गया और धूप निकला।

देर रात से ही वातावरण में दिखाई दे रहा कोहरा

अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाका पूरी तरह कोहरे के आवरण से ढका रहा, जो कमोवेश 10 बजे तक रहा। बताते चलें कि विगत तीन दिनों से देर रात से ही वातावरण में कोहरा दिखाई दे रहा है। रात ढलने के साथ ही कोहरा बढ़ते जाता है। जबकि सुबह होते-होते चहुंओर कोहरे से ढका रहता है। घना कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है। विदित हो कि दो-तीन दिन पहले तक ठंड कम थी, लेकिन कोहरे के कारण ठंड  बढ़ी है।

ये भी पढ़ें -

रांची में मुख्यमंत्री आवास का आज घेराव, हजारों टेट पास सहायक अध्यापक होंगे शामिल; इस वजह से हेमंत सोरेन से हैं नाराज

'आज हम पूरी कर रहे 26 साल की सेवा', बीजू जनता दल के स्थापना दिवस पर बोले सस्मित पात्रा; बीजेडी के उपाध्यक्ष ने भी कही अपनी बात