विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Weather Update: झारखंड पर चक्रवात 'अर्णब' का साया, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:57 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से झारखंड में 28 व 29 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

झारखंड का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

झारखंड का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्णब से झारखंड का मौसम बदलेगा।

  2. 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, तेज हवाएं संभव।

  3. पूरे राज्य में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

जागरण संवाददाता, रांची। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व 29 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 

रांची समेत मध्य झारखंड के जिलों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। वहीं रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान को लेकर पूरे राज्यभर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 नवंबर को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 31 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। इधर, मंगलवार को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

डालटनगंज में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और चाईबासा में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

28 और 29 अक्टूबर को बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

28 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और आसपास के मध्य भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है। दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 

वहीं 29 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और आसपास के मध्य भागों में तेज हवाओं तथा वज्रपात का खतरा बना रहेगा। पूर्वी और निकटवर्ती मध्य झारखंड में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चतरा समेत कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

30 अक्टूबर से मौसम में सुधार के संकेत

30 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद 31 अक्टूबर और एक नवंबर को मौसम में राहत मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, एक और दो नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्कता जरूरी

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थान पर रहें। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में आ गया अत्यंत भीषण चक्रवात ‘अर्णब’, आंध्र से झारखंड तक असर; IMD ने किया अलर्ट