Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: हल्की बूंदा-बांदी ने बढ़ाई कनकनी, झारखंड के इन इलाकों में तापमान में गिरावट

Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में सुबह सात बजे तक हल्की धुंध देखने को मिली। वहीं दिन में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:13 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:13 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: हल्की बूंदा-बांदी ने बढ़ाई कनकनी, झारखंड के इन इलाकों में तापमान में गिरावट
दिन में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

रांची, जासं। झारखंड के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से बूंदा-बांदी जारी है। इससे राज्य में कनकनी काफी बढ़ गई है। शाम में सूर्य के ढलने के साथ ही ठंड बढ़ रही है। वहीं रात में काफी शीत भी गिर रही है। न्यूनतम तापमान के गिरने के कारण राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा तो कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ओड़िशा के तटीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाके में एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बन रहा था।

loksabha election banner

यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इससे कम दबाव के टर्फ का प्रभाव रांची सहित अन्य जिलों पर कम पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में सुबह सात बजे तक हल्की धुंध देखने को मिली। वहीं दिन में मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच जाएगा। इससे शाम होने के बाद एक बार फिर से ठंड तेजी से बढ़ेगी।

धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर कम हो रहा है। इससे आने वाले 10 दिनों में जबर्दस्त ठंड पड़ने की आशंका है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में लगभग सभी जिलों में हल्का बादल देखने को मिला। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम और सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का रिकाॅर्ड किया गया। बोकारो में अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.