Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: शुष्क मौसम के साथ बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में तापमान में आएगी गिरावट

Jharkhand Weather Update बताया जा रहा है कि पूरे उत्तर भारत में जल्द ही शीतलहर चलेगी। ऐसे में इसका असर झारखंड में भी थोड़े दिनों में देखने को मिलेगा। अगले चार दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 07:43 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 07:47 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: शुष्क मौसम के साथ बढ़ेगी ठंड, इन इलाकों में तापमान में आएगी गिरावट
शाम होते ही कनकनी काफी बढ़ जा रही है।

रांची, जासं। दिसंबर शुरू होते ही क्रिसमस का माहौल बनने लगा है। ऐसे में गुलाबी ठंड अब जल्द बढ़ने वाली है। पिछले कई दिनों से दिन में कड़ी धूप से लोगों को राहत तो मिल रही है, मगर शाम होते ही कनकनी काफी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में अगले कुछ दिनों में और कमी आएगी। बुधवार को भी रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। हालांकि दिन चढ़ते की कोहरा गायब हो गया। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है पर न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों तक गिरावट जारी रहेगी।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि पूरे उत्तर भारत में जल्द ही शीतलहर चलेगी। ऐसे में इसका असर झारखंड में भी थोड़े दिनों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह धीरे-धीरे गहरा होता जा रहा है। इससे अगले चार दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश होगी। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि दक्षिण भारत में हो रहे मौसम में बदलाव का असर अभी तीन चार दिनों तक सीधे रूप से राज्य में देखने को नहीं मिलेगा।

मगर बाद में इसका हल्का असर झारखंड में हो सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 29.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनमत तापमान बोकारो में 10.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं रांची में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11. डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.