Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 8-9 JAN को होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आठ जनवरी को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी जबकि नौ जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी।

By Divya KeshriEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 12:17 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 01:08 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 8-9 JAN को होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 8-9 JAN को होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update झारखंड में ठंड पूरे चरम पर है। सर्दी के सितम से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्‍वार हो गया है। मौसम विभाग, रांची के अनुसार अभी ठंड और बढ़ेगी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार को सुबह में कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। आठ व नौ जनवरी को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। आठ जनवरी को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जबकि नौ जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। 10 जनवरी को कुहासा या कोहरे की धुंध छाए रहने की संभावना है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल झारखंड के ऊपर कोई सिनोप्टिक तंत्र कारगर नहीं है। सिर्फ उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही बर्फीली हवा चल रही है। सोमवार को पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की अपेक्षा रांची के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की होगी वृद्धि

बताया गया है कि 24 घंटे के अंदर रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि आठ व नौ जनवरी को अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। आठ जनवरी को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि नौ जनवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

सोमवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम    न्यूनतम

  1. रांची        21.4        8.8
  2. कांके       19.0        8.3
  3. जमशेदपुर   24.2       10.0
  4. डालटनगंज  24.7       8.8
  5. बोकारो      21.1       12.2
  6. चाईबासा    23.4       12.2
  7. दुमका       21.3        8.6

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर      अधिकतम    न्यूनतम

  1. रांची       73           53
  2. जमशेदपुर  72           61
  3. डालटनगंज 73           61
  4. बोकारो     73           68
  5. चाईबासा   84           68 

यह भी पढ़ें- JAC NMMS 2020: जैक की छात्रवृत्ति परीक्षा 12 को, शामिल होंगे 9,448 परीक्षार्थी Ranchi News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.