Move to Jagran APP

झारखंड में वज्रपात से छह जख्‍मी, तेज हवा और झमाझम बार‍िश ने बढ़ाई कड़ाके की ठंड, देख‍िए यह वीड‍ियो

Jharkhand Weather Update झारखंड में बुधवार दोपहर बाद मौसम अचानक से ज्‍यादा खराब हो गया है। तेज हवा के साथ झमाझम बार‍िश हुई। इस कारण ठंड और बढ़ गई है। मौसम व‍िभाग ने कहा है क‍ि आगे भी मौसम खराब रहेगा।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 05:33 AM (IST)
झारखंड में वज्रपात से छह जख्‍मी, तेज हवा और झमाझम बार‍िश ने बढ़ाई कड़ाके की ठंड, देख‍िए यह वीड‍ियो
Jharkhand Weather Update : झारखंड में मौसम अचानक ज्‍यादा खराब हो गया है।

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के ज‍िलों में बुधवार दोपहर बाद मौसम काफी खराब हो गया है। पहले तो आसमान में बादलों ने डेरा जमा ल‍िया, इसके बाद देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। थोड़ी ही देर के बाद झमाझम बार‍िश भी शुरू हो गई है। तेज हवा और बार‍िश के कारण ठ‍िठुरन और बढ़ गई है।

loksabha election banner

सड़कों पर सन्‍नाटा पसर गया है

बार‍िश के कारण सड़कों पर सन्‍नाटा पसर गया है। भीड़ कम नजर आ रही है। मकर संक्रांत‍ि पर त‍िल और त‍िलकुट की दुकानें सजीं तो हैं, लेक‍िन खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं। बार‍िश के कारण बाजार में लोग जहां-तहां छ‍िपे हुए हैं। वहीं फुटपाथी दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेट ली हैं।

कई द‍िनों से झारखंड में मौसम खराब

मालूम हो क‍ि प‍िछले कई द‍िनों से झारखंड में मौसम खराब चल रहा है। आसमान में घने बादल कई द‍िनों से छाए हुए हैं। प‍िछले द‍िनों यहां बार‍िश हुई थी। इसके बाद धूप नहीं न‍िकल रही थी। राजधानी रांची में तो कई द‍िनों से धूप उम्‍मीद के मुताब‍िक नहीं हो रही है। बुधवार को भी सुबह से बादल छाए नजर आ रहे हैं। महज पांच म‍िनट के ल‍िए धूप नजर आई, लेक‍िन बादलों ने उसपर पानी फेर द‍िया।

कई ज‍िलों में येलो अलर्ट भी जारी है 

मालूम हो क‍ि मौसम व‍िभाग ने पहले से ही झारखंड के कई ज‍िलों में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम व‍िभाग ने अपने पूर्वानुमान में कह रखा है क‍ि आने वाले कई द‍िनों तक झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में बार‍िश होगी। ओला ग‍िरने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रह सकते हैं।

नहीं न‍िकल रही धूप, उमड़ रहे बादल

मालूम हो क‍ि सभी ज‍िलों में इन द‍िनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम का म‍िजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। द‍िन में बादल छाए रहते हैं। धूप नहीं न‍िकल रही है। रात में घना कोहरा के कारण सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है। जैसे जैसे रात गहराती जाती है, ठंड परवान चढ़ती नजर आती है। बुधवार को रांची में सुबह से ही बादल उमड़ रहे थे। दोपहर बाद बरस भी गए।

बार‍िश के कारण ठंड महसूस कर रहे लोग

झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम का यही हाल बताया जा रहा है। बुधवार को कई ज‍िलों में बार‍िश हुई है। मौसम व‍िभाग ने आगे भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई गई है। बार‍िश और तेज हवा के कारण लोग कुछ ज्‍यादा ही ठंड महसूस कर रहे हैं।

आगे भी बार‍िश के साथ वज्रपात की है आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चेतावनी अनुरूप बुधवार को झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इसकी पहले से ही संभावना जताई गई थी। कुछ ज‍िलों से इस दौरान वज्रपात की भी सूचना आ रही है। इससे कई जगह नुकसान भी हुआ है।

चतरा में वज्रपात से छह लोगों की बुरी तरह जख्‍मी

उधर, चतरा ज‍िले के महूवरी जंगल में बुधवार को वज्रपात से छह लोग जख्मी हो गए। ये महुवरी गांव के रहनेवाले हैं। मवेशी चराने के लिए जंगल गए थे। घायलों में अनिता देवी (40), रामजी यादव (55), अखिलेश कुमार, काजल कुमारी, सचिन कुमार, मुकेश यादव का नाम शामिल है। सूचनानुसार दोपहर के करीब दो बजे अचानक बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए ये एक पेड़ के नीचे चले गए। इसी बीच वज्रपात हो गया। जिससे सभी मुर्छित होकर गिर गए। आसपास के लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, वे तुरंत महुवरी गांव में खबर की। ग्रामीणों ने इन्हें इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सभी की स्थिति सामान्य है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 13 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
  • 14 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.