Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Update Alert दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है ये सामान्य के आसपास ही रहेगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 10:43 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड में 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

रांची, जासं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। मगर मौसम विभाग के अनुसार आज से तीन दिनों तक झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

इसके साथ ही खेत में काम कर रहे किसानों को वज्रपात की स्थिति में मौसम विभाग ने पेड़ और खंभों से दूर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है। साथ ही, इन इलाकों में जो किसान और आम लोग एंड्रॉइड मोबाइल फोन चलाते हैं, उन्हें मौसम विभाग का दामिनी एप डाउनलोड करने की सलाह दी है। इस एप के जरिये वज्रपात से पहले अलर्ट मोबाइल पर मिल जाता है। इससे जान और माल की हानि को बचाया जा सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रांची सहित आसपास के इलाके में दोपहर बाद एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। यह सामान्य के आसपास ही रहेगा।

राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा के तिलैया में 64.6 मिमी दर्ज की गई है। इसके अलावा रामगढ़ में 60 मिमी, रामगढ़ में 50 मिमी, तेनुघाट में 40 मिमी, जामताड़ा एफएमओ और हजारीबाग में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो का 24.1 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.