Jharkhand Weather Update: कहर बरपा रही ठंड, फिर दो बच्चों समेत नौ की मौत
Jharkhand Weather Update कोहरे के कारण ट्रेनों से लेकर हवाई उड़ानें तक प्रभावित घरों में दुबके लोग. चार जनवरी तक बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टिïयां लगातार लुढ़क रहा पारा
रांची, जासं। Jharkhand Weather Update राजधानी समेत पूरे राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड गरीबों पर कहर बरपा रही है। शीतलहर और कोहरे के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई है। इनमेें चार महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक शीतलहर और कोहरे की स्थिति बरकरार रह सकती है। सोमवार को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे व सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। उत्तरी झारखंड में कुछ स्थानों पर शीतलहर भी चलती रही। लगातार दूसरे दिन कई जिलों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
इस बीच घने कोहरे की वजह से भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कोहरे के चलते जहां वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। वहीं हवाई उड़ानें भी रद करनी पड़ीं। ट्रेनों के कई घंटे विलंब से चलने के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। कोहरे के कारण सड़कों पर दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। जगह-जगह ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव तापते भी देखे जा रहे हैं। उधर बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टिïयां चार जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई हैैं। इस संबंध में सभी जिलों में उपायुक्तों ने आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड से चतरा में दो और पलामू, गढ़वा, रामगढ़, दुमका, पाकुड़, धनबाद और गोमिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। चतरा के हंटरगंज प्रखंड में रविवार शाम उरैली गांव निवासी सहदेव यादव के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार यादव और गेंजना पंचायत के बीरेंद्र भुईयां की ठंड लगने से मौत हो गई। उधर गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हलिवंता खुर्द गांव निवासी मोहर राम की 45 वर्षीय पत्नी कबूतरी देवी और रामगढ़ जिले के बरलंगा तेली टोला निवासी कारी देवी पति स्व. लछु तेली की ठंड से मौत हो गई। उधर पलामू जिले के हरिहरगंज के कुठिला भुइयां टोली निवासी मुकेश भुइयां के चार माह के बच्चे की मौत भी ठंड लगने से हो गई। पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत के मासधारी गांव के बेदा पहाडिय़ा के तीन वर्षीय पुत्र कांबे पहाडिय़ा रविवार देर शाम ठंड से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कांबे गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक उसे ठंड लग गई और कांपते हुए वह जमीन पर गिर पड़ा। थोड़ी ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। उधर दुमका में सोमवार सुबह ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान झुलस जाने से काठीकुंड के मनका पोखर गांव की 70 वर्षीया झकसिया देवी की मौत हो गई।
वहीं गोमिया के केरी ग्राम निवासी महामांझी (70) की सोमवार को ठंड लगने से मौत हो गई। दूसरी ओर धनबाद के पूर्वी गोविंदपुर क्षेत्र के बरवापूर्व पंचायत के खड़काबाद निवासी यमुना वाला दासी(78) नामक वृद्ध महिला की रविवार शाम को ठंड लगने से मौत हो गई। यहां ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा आवंटित कंबल जरूरतमंद वृद्ध को बांटा नहीं गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर बरवा पूर्व के मुखिया बबलू मंडल ने कहा कि अधिकांश जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटा गया है। एक-दो गांव बाकी हैैं। उन गांवों में भी कंबल का वितरण कर दिया जाएगा।
फसलों को भी नुकसान
ठंड से फसलों को भी नुकसान हो रहा है। चतरा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रंजय कुमार ङ्क्षसह कहते हैं कि पाला और कोहरे के कारण रबी फसलों का व्यापक नुकसान हो रहा है। आलू, टमाटर, मटर, सरसों आदि फसलों को झुलसा रोग लग जाने के कारण ज्यादा नुकसान हो रहा है।
नए साल के जश्न में खलल डाल सकती है शीतलहर
नए साल के जश्न में शीतलहर खलल डाल सकती है। मौसम पूर्वानुमान में रांची सहित राज्य के कई जिलों में एक जनवरी को बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 31 दिसंबर को सुबह में कोहरे की धुंध की संभावना है, जबकि एक जनवरी को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यही नहीं, दो जनवरी को भी दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
यह भी पढ़ें-Events in Ranchi Today: जानें रांची में आज क्या हो रहा खास, यहां देखकर करें दिनभर की तैयारी