Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD Update

Jharkhand Weather Update झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में आज यानी बुधवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। हालांकि सुबह हुई बारिश के बाद धूप खिल गया है। वहीं मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Wed, 28 Sep 2022 07:54 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 07:56 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD Update
Jharkhand Weather Update: रांची में झमाझम बारिश।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update मौसम का मिजाज यही रहा तो रांची शहर में दुर्गा पूजा के दौरान घूमने वालों की मस्ती थोड़ी कम हो सकती है। अंत समय में लौट रहे मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। मंगलवार को जहां दिन भर खिली धूप रही तो अचानक करीब शाम 5 बजे हुई वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक हुई वर्षा ने रांची शहर को पानी पानी कर दिया। वहीं रांची के कई इलाकों में आज यानी बुधवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में भी बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

29 सितंबर तक बारिश की संभावना

दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समितियों ने पंडाल निर्माण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। लेकिन रुक रुक कर हो रही वर्षा ने निर्माताओं की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 29 सितंबर तक राजधानी समेत आसपास के जिलों में झमाझम वर्षा होगी। इसे लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में भी समुचित व्यवस्था की गई है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का दिखेगा असर

मौसम विभाग के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 01 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर आगामी दिनों में झारखंड में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा 29 और 30 सितंबर को भी वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में कोडरमा में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा 90.4 मिमी कोडरमा में रिकार्ड की गई। जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.9 डिग्री देवघर और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.