विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड के 7 जिलों में लगातार 72 घंटे बारिश का अलर्ट, 27 अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम

Published: Sat, 26 Apr 2025 07:58 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड में मौसम बदलने वाला है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे ...और पढ़ें

झारखंड में अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)
झारखंड में अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज (जागरण)

HighLights

  1. झारखंड में एक बार फिर से आफत की बारिश का अलर्ट
  2. झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम पूर्वानुमान के तहत रांची व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्के-मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं झारखंड के 7 जिलों में 28 व 29 अप्रैल को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 30 अप्रैल व एक मई को भी सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

झारखंड के इन 7 जिलों में लगातार 72 घंटे बारिश होने का अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी में लगातार 72 घंटे तक बारिश होने की संभावना है। 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।

सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि व न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता की मात्रा 30 प्रतिशत व शाम 5:30 बजे आर्द्रता की मात्रा 23 प्रतिशत दर्ज की गई।

बंगाल तक समुद्रतल के ऊपर 1.5 किमी तक टर्फलाइन बना

दिनभर चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तर-बतर होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल सिक्किम से दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के समुद्री तट से होते हुए सब हिमालयन पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में टर्फलाइन बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के तहत आगामी दो दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को राज्य के दक्षिणी व उत्तरी भागों में गर्म हवा चल सकती है। साथ ही ह्यूमिडिटी (उमस भरा दिन) की स्थिति बन सकती है।

राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात होने की संभावना है।