Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में मौसम विभाग का खुश करने वाला अपडेट, अभी और 6 दिन होगी बारिश

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 07:35 AM (IST)

    Jharkhand Weather News झारखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 6 दिनों का अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है अगले 6 दिनों तक बारिश होगी। राज्य में गर्मी से पूरी तरह राहत मिल जाएगी। वहींराजधानी रांची का मौसम गुरुवार को शाम होते ही बदल गया जिसमें 9.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.2°C और न्यूनतम 21.5°C रहा।

    Hero Image
    झारखंड में लगातार 6 दिन बारिश का अनुमान (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची का मौसम शाम होते ही बदल गया। वर्षा होने के बाद सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग की ओर से देर शाम तक 9.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना

    वहीं मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों के लिए गर्मी से राहत देने वाला अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आगामी 6 दिनों तक वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे और गरज या वर्षा हो सकती है। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    13 व 14 अप्रैल को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। गरज या वर्षा हो सकती है। 15 व 16 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। मैसम पूर्वानुमान के तहत, राज्य के कुछ स्थानों पर 16 अप्रैल तक गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी. मध्य बंगाल. की खाड़ी. में बना निम्न दाब क्षेत्र साइक्लोनिक. सर्कुलेशन के साथ जुड़ चुका. है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

    वहीं दूसरी. ओर, उत्तर-पूर्वी बिहार. व आसपास के क्षेत्रों में भी समुद्रतल. से ऊपर 3.1 व 5.8 किलोमीटर के. बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन. का असर है।

    मौसम में चल रहा उतार-चढ़ाव का खेल : पिछले कुछ समय से राजधानी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। ठंड का मौसम खत्म होने के बाद अचानक ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। कुछ दिनों तक लोग गर्मी से परेशान नहीं।

    इसके बाद मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवा के झोंकों ने एक बार फिर ठंड का अहसास कराया। जिन लोगों ने गर्म कपड़े रख दिए थे, उन्हें फिर निकाल लिए। खास तौर से सुबह और शाम अच्छी-खासी ठंड पड़ने लगी। कुछ दिनों तक यही स्थिति रही। फिर गर्मी बढ़नी शुरू हो गई।

    जलसंकट से जूझ रहे लोगों को मिल सकती है राहत

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही मानें तो आगामी 16 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ वज्रता और हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में उन इलाके के लोगों को राहत मिल सकती हैं जहां जलसंकट की स्थिति है। भूमिगत जलस्तर नीचे चला गया है।

    बारिश होने पर भूमिगत जलस्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि कितनी बारिश हो सकती है। ठीकठाक बारिश होने पर जलाशयों के जलस्तर के भी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो गर्मी बढ़ने पर भी पानी मिल सकेगा।

    आम की अच्छी फसल की उम्मीद

    अभी हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। इसे आम की पैदावार के लिए अच्छा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश होने पर आम के टिकोले सूखने से बच जाएंगे। पैदावार भी अच्छी होगी। वहीं, तरबूज के लिए भी यह बेहतर माना जा रहा है।

    नगर निगम ने शुरू की तैयारी

    आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए रांची नगर निगम की ओर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम को फोकस उन स्थानों पर ज्यादा है जहां पिछले कुछ वर्षों में अधिक समस्या रही। कई ऐसे खुले नाले हैं जहां लोगों के बारिश के पानी में बह जाने की घटनाएं हुई थी।

    ऐसे में उन नालों को कवर्ड करने की तैयारी है। साथ ही जिन इलाकों में जलजमाव की अधिक समस्या रहती है, वहां भी छोटी-बड़ी नालियों की सफाई समय रहते कराए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

    नगर निगम के अधिकारियों ने कर्मियों को अभी से सचेत रहते हुए उन इलाकों में ज्यादा ध्यान देने को कहा है जहां कचरे आदि जमा रहने के कारण जल जमाव की समस्या अधिक रहती है। हालांकि मानसून की बरसात में अभी समय है लेकिन नगर निगम की कोशिश है कि इस बार पिछली बार की तरह लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, तेज आंधी- बारिश और ओले का होगा ट्रिपल अटैक

    Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; 50KM की रफ्तार से चलेगी आंधी