Move to Jagran APP

मार्च के मध्य में तपेगी रांची, 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Report मार्च मध्य तक रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पंद्रह दिनों की जारी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में मार्च के महीने में पहला और दूसरा सप्ताह मुख्य रूप से सूखा रहेगा।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:59 AM (IST)
मार्च के मध्य में तपेगी रांची, 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट
इस माह में 40 डिग्री तक पहुंचेगा रांची का तापमान, मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी की है।

रांची,जासं। मार्च मध्य तक रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पंद्रह दिनों की जारी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में मार्च के महीने में पहला और दूसरा सप्ताह मुख्य रूप से सूखा रहेगा। इसके साथ ही पहले सप्ताह के अंत तक राज्य का औसत अधिकतम तापमान 32-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

loksabha election banner

दूसरे सप्ताह में राज्य का तापमान 32-40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। हालांकि अगले पंद्रह दिनों के दौरान का राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 13-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को राजधानी रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य में पिछले 24घंटों के दौरान मौसम मुख्यरूप से शुष्क रहा। यहां सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर सिटी का 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस मेदिनीनगर का रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        33.0                14.5

जमशेदपुर    35.8                16.6

मेदिनीनगर    35.5                12.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.