झारखंड में गुलाबी ठंड की शुरुआत: अगले 4-5 दिनों में गिरेगा तापमान, जानिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
झारखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम तेजी से बदल रहा है। अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में ...और पढ़ें

राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले चार से पांच दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
HighLights
अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा।
सुबह-देर रात हल्की ठंडक, दिन में उमस बनी रहेगी।
रांची के कांके में 43 मिमी बारिश हुई, ठंड बढ़ी।
जासं, रांची। झारखंड में मानसून की विदाई और हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले चार से पांच दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
तापमान में इस गिरावट के कारण सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा। हालांकि, दिन के समय खिली धूप के कारण फिलहाल हल्की गर्मी और उमस का असर बना रहेगा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान रांची और राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान रांची के कांके क्षेत्र में सबसे अधिक 43 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रिश के असर से सुबह-शाम हवा में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।
प्रमुख शहरों का तापमान
रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान का स्थिति इस प्रकार रही:
- रांची: अधिकतम 30.3°C न्यूनतम 19.1°C
- जमशेदपुर: अधिकतम 32.6°C न्यूनतम 23.4°C
- डाल्टनगंज: अधिकतम 33.8°C न्यूनतम 23.5°C
- बोकारो: अधिकतम 31.5°C न्यूनतम 23.1°C
- चाईबासा: अधिकतम 34.4°C न्यूनतम 22.2°C
मौसम में आ रहे इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि गुलाबी ठंड के इस शुरुआती दौर में सेहत पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।
