विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: झारखंड के 14 जिलों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

By Gaurav KumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 22 Jun 2025 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jun 2025 08:21 AM (IST)

रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी हिस्सों के जिलों में कहीं कहीं भारी वर्षा के हैं संकेत

  2. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है और इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य के सभी जिलों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है।

साथ ही बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी बांग्लादेश के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इन दोनों कारणों से पूरे राज्य में पिछले कुछ दिनों से पूरे राज्य में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 22 जून को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं कहीं भारी वर्षा होने के संकेत हैं।

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है और इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 24 और 25 जून को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में जबकि 25 जून को इन जिलों के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों यानी 22 और 23 जून को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों 24, 25 और 26 जून को तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के इलाकों में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र भी है। इस कारण झारखंड में आगामी दिनों अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय रही। राज्य में लगभग सभी स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है, जबकि कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा हुई है।

सबसे अधिक वर्षा 85 मिमी हजारीबाग के बरकागांव में हुई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस बहरागोरा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकार्ड किया गया है। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।