Move to Jagran APP

Jharkhand Weather News: रांची में सुबह से हो रही बारिश, मौसम विभाग के मुताबिक आज से मिल सकती है राहत

गुरूवार को राजधानी रांची के कई हिस्सों में सुबह हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आसमान में घने से मध्यम दर्जे के बादल देखने को मिल रहे हैं। सुबह दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व की दिशा से हवा चल रही है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 06:34 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 06:34 AM (IST)
Jharkhand Weather News: रांची में सुबह से हो रही बारिश, मौसम विभाग के मुताबिक आज से मिल सकती है राहत
Jharkhand Weather News: रांची में सुबह से हो रही बारिश। जागरण

रांची, जासं। गुरूवार को राजधानी रांची के कई हिस्सों में सुबह हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आसमान में घने से मध्यम दर्जे के बादल देखने को मिल रहे हैं। सुबह दस किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व की दिशा से हवा चल रही है। वहीं आद्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक है। इसके कारण शहर के बाहरी हिस्सों में सुबह हल्की धूंध देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवातीय क्षेत्र अब कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर उत्तरी मध्य प्रदेश के उपर बना हुई है। इसके झारखंड से दूर होने के कारण आज इसका प्रभाव राज्य पर कम देखने को मिलेगा। इससे रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तीन दिनों से जारी बारिश में राहत मिलेगी। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

loksabha election banner

वहीं बुधवार को रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में लगातार बारिश होती रही। रांची में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफना गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। स्थिति ऐसी हुई कि सड़कों पर गाड़ियों को लेकर चलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में पिछले 24 घंटे में 58 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक लोहरदगा के कुरु में 128.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जबकि मांडर, अड़की, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़ में 100 एमएम से अधिक बारिश हुई। हालांकि शाम के बाद से ही लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गयी।

इस दौरान राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान साहेबगंज में 30.1डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 25.7 22.3

जमशेदपुर 27.7 24.4

मेदिनीनगर 29.9 24.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.