Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की होगी बारिश, जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। वहीं कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला-खरसावां देवघर धनबाद दुमका गिरिडीह गोड्डा जामतारा पाकुर और साहेबगंज में

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 08:42 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की होगी बारिश, जानिए आज कहां-कहां बरसेंगे बादल
राज्य में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। जागरण

रांची (जासं) । राज्य में मानसून की वापसी के लिए बेहतर स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान समुद्र और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है। इसके साथ एक चक्रवातीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में बना हुआ है। इससे मानसून की वापसी में मदद मिल रही है। वर्तमान में मानसून का विड्रअल लाइन फैजाबाद, फतेहपुर, राजगढ, रतलाम, पोरबंदर के पास है। अगले सात से आठ दिनों में मानसून के वापस होने की संभावना है।

loksabha election banner

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले 10 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी। वहीं कई इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज में बारिश की संभावना है। रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गर्जन वाले बादल के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। हालांकि राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश दुमका में 71.2 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 23 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान डाल्टनगंज का 32.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बिरसा कृषि विवि के कृषि मौसम विभाग के द्वारा जारी मौसम की जानकारी में किसानों को सलाह दी गयी है कि आगे आने वाले दिनों में होने वाली हल्की बारिश को देखते हुए उन्होंने विभिन्न पके हुए फसलों की कटाई नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों को कुछ दिन होने वाले बारिश का फायदा उठाते हुए रबी फसल की खेती की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए खाली खेतों की जुताई और बोआई का काम शुरू कर देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.