Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड में 29 सितंबर तक झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, See IMD Update

Jharkhand Weather Update Durga Puja 2022 झारखंड में मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। 29 सितंबर तक राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में झमाझम वर्षा होगी। मौसम विभाग ने दुर्गा पूजा को लेकर भी मौसम की भविष्यवाणी की है।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Tue, 27 Sep 2022 07:08 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 07:10 AM (IST)
Weather Update: झारखंड में 29 सितंबर तक झमाझम बारिश, दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम, See IMD Update
Jharkhand Weather Update, Durga Puja 2022: झारखंड में 29 सितंबर तक झमाझम बारिश।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update, Durga Puja 2022 झारखंड में मानसून ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। सोमवार को हुई 11 मिमी वर्षा के बाद रांची शहर की सड़कें व नाले जलमग्न हो गए। नालों से पानी उफनकर बाहर निकलने लगा। करीब डेढ़ घंटे तक हुई वर्षा ने शहर को पानी पानी कर दिया। हालांकि रांची नगर निगम के द्वारा लगातार नालों की सफाई कराई जा रही है। जिससे असर थोड़ा कम होता दिखने लगा है।

loksabha election banner

29 सितंबर तक झमाझम बारिश, रांची के तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 29 सितंबर तक राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में झमाझम वर्षा होगी। इसे लेकर दुर्गा पूजा पंडालों में भी समुचित व्यवस्था की गई है। सोमवार की शाम अचानक हुई तेज वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 11 मिमी वर्षा के बाद राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ 29 और 30 सितंबर को भी वर्षा की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रांची में बारिश

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा 53.6 मिमी रांची के खलारी में रिकार्ड की गई। जबकि सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री डाल्टेनगंज और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया है।

आज रांची का तापमान

सोमवार को हुई वर्षा के बाद राजधानी के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ देर शाम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। वहीं आज रांची का अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना भी जताई गई है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का दिखेगा असर, 3 से 5 अक्टूबर तक हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के कारण 3 से 5 अक्टूबर तक वर्षा हो सकती है। वर्षा के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है।

दुर्गा पूजा में बढ़ सकती है परेशानी

एक ओर जहां दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। वहीं दूसरी ओर मौसमी बदलाव ने सभी पूजा कमेटियों के कान खड़े कर दिए हैं। पूजा पंडाल को पूरी तरह से वाटर प्रूफ बनाया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि वर्षा का असर महासप्तमी से लेकर दशमी तक बना रहेगा। वर्षा के दौरान हवा 30-40 किमी की रफ्तार से बहेगी। झारखंड में मानसून के दौरान होने वाली वर्षा अब सामान्य के करीब आ चुकी है। अब राज्य में वर्षा की कमी सिर्फ 21 प्रतिशत शेष रह गई है। अगर मौसम का मिजाज इसी तरह रहा तो इस बार दुर्गा पूजा में पंडाल घूमने का शौक रखने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.