Move to Jagran APP

धूप खिलते ही युवतियों ने निहारा आसमान, ठंड पर पूर्ण विराम; जानें- आपके इलाके का हाल...

Jharkhand Weather News Update सोमवार से लेकर गुरुवार तक सामान्य रूप से मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:51 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 05:59 PM (IST)
धूप खिलते ही युवतियों ने निहारा आसमान, ठंड पर पूर्ण विराम; जानें- आपके इलाके का हाल...
Jharkhand Weather News Update आज हवा नहीं चलने से लोगों को कनकनी से राहत मिली है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News Update सोमवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह सात बजे के पहले ही धूप निकल गयी है। हवा नहीं चलने से लोगों को कनकनी से राहत मिली है। हालांकि आज अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ लाइन बिहार से होता हुआ अरब सागर तक फैला हुआ है। मगर इसका असर झारखंड पर होतो हुआ नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

राज्य में सोमवार से लेकर अगले गुरुवार तक सामान्य रूप से मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी रांची समेत राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राज्य में पूर्वी सिंहभूम और सरालकेला-खरसावां में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, कोडरमा, देवघर, दुमका, पाकुर, दुमका, गोड्डा और साहेबगंज में औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शेष पूरे राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में लगभग सभी जिलों में सामान्य रूप से मौसम साफ और शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बोकारो में 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

  • रांची        28.6                13.3
  • जमशेदपुर    32.0                16.0
  • मेदिनीनग    30.9                12.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.