Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, 4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान

Jharkhand Weather Forecast रविवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम सुहावना है। सुबह सात बजे तक अच्छे से धूप निकल गयी है। हालांकि मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपर एक कम दवाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 08:37 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 08:37 AM (IST)
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, 4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम, 4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान। जागरण

रांची, जासं । रविवार की सुबह राजधानी रांची का मौसम सुहावना है। सुबह सात बजे तक अच्छे से धूप निकल गयी है। हालांकि मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपर एक कम दवाव का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। ये बिहार से लेकर झारखंड, छत्तीसगढ़, रायसीना, दक्षिण कर्नाटक से होता हुआ अरब सागर तक फैला हुआ है। झारखंड में इसका असर पिछले दो दिनों तक देखने को मिला। मगर अब अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच सुबह शाम लोगों की हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरालकेला-खरसावा, बोकारो, और धनबाद में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शेष पूरे राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहे। मगर कहीं बारिश की सूचना नहीं है।  मौसम सामान्य रूप से शूष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर का रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        6.6                15.3

जमशेदपुर      30.0                18.2

मेदिनीनगर    30.7                14.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.