विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather: राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरे का असर, तीन दिनों बाद मिलेगी ठंड से राहत; जानिए मौसम का पूर्वानुमान

By kumar Gaurav Edited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 22 Dec 2023 07:49 AM (IST)

Jharkhand Weather News झारखंड में राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की ...और पढ़ें

Jharkhand Weather: राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरे का असर, तीन दिनों बाद मिलेगी ठंड से राहत
Jharkhand Weather: राजधानी समेत पूरे राज्य में कोहरे का असर, तीन दिनों बाद मिलेगी ठंड से राहत

HighLights

  1. 2 से 3 डिग्री तक तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
  2. राजधानी समेत पूरे राज्य में सुबह कोहरा

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सर्दी सितम ढ़ा रही है। अहले सुबह और रात में सर्दी का कहर आमजनों पर टूट रहा है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राजधानी समेत पूरे राज्य में सुबह कोहरा या धुंध और आंशिक बादल छाए रहने के साथ साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। यही नहीं न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़े बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है।

पिछले 24 घंटे के दौरान शुष्क रहा मौसम

राजधानी रांची सहित आसपास के जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें -

एक जनवरी से देशभर में नहीं मिलेगा राशन, 80 करोड़ परिवार पर पड़ेगा असर; आखिर क्यों किया गया इतना बड़ा एलान?

31 दिसंबर 2023 तक इन लोगों को राशन कार्ड करना होगा सरेंडर, नहीं करने पर जिला प्रशासन FIR दर्ज कर करेगा कानूनी कार्रवाई