Move to Jagran APP

Jharkhand Weather: दशहरा के दिन भी होगी बारिश, एक हफ्ते खराब रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Weather News रांची मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है कि दशमी के दिन झारखंड में तेज बारिश होने की संभावना है। यानी पांच अक्टूबर को दशहरा के रावण दहन में खलल पड़ सकता है। इसके अलावा एक सप्ताह तक झारखंड का मौसम खराब रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: M EkhlaquePublished: Tue, 04 Oct 2022 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 05:00 AM (IST)
Jharkhand Weather: दशहरा के दिन भी होगी बारिश, एक हफ्ते खराब रहेगा झारखंड का मौसम
Jharkhand Weather News: झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा।

रांची, जागरण संवाददाता। Ranchi Meteorological Department Alert इस बार दशहरा के दिन भी झमाझम बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। कहा गया है कि दशमी तक यानी पांच अक्टूबर तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में पांच अक्टूबर तक बादल छाय रहेंगे। हर दिन एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

loksabha election banner

वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि राजधानी रांची समेत झारखंड के गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग की मानें तो हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सर्तक रहने की हिदायत दी है।

किस दिन कैसा रहेगा रांची का मौसम

  • मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि राजधानी रांची में 4 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे। यहां मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • इसी तरह 5 अक्टूबर को यहां बादल छाए रहेंगे। दो या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
  • मौसम विभाग की मानें तो 6 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा एक दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

झारखंड में एक सप्ताह मौस ऐसा ही रहेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में अगले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगा। इस कारण बारिश की संभावना भरपूर है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी अभी वातावरण में मौजूद है। इस वजह से दोपहर बाद बारिश हो रही है।

इसलिए हो रही बारिश : मौसम विज्ञानी

रांची के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, दोपहर तक गर्मी होती है। नमी और गर्मी के मिश्रण से गर्जन और वज्रपात वाले बादल बन रहे हैं। इस कारण बारिश हो रही है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव आने की भी संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.