Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Alert News रांची में और आसपास के इलाके में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं आसपास के इलाके में सुबह हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 05:14 PM (IST)
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन जिलों में होगी बारिश
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में सक्रिय है मानसून, इन जिलों में होगी बारिश

रांची, जासं। बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम में बना कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र झारखंड के दक्षिण और दक्षिण पश्चिम जिलों के ऊपर बना हुआ है। यह धीरे-धीरे पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इससे चक्रवातीय क्षेत्र का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय है। इससे कई जिलों में हल्के से मध्‍यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। रांची में और आसपास के इलाके में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं आसपास के इलाके में सुबह हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

loksabha election banner

हालांकि इस कम दबाव के क्षेत्र का असर गुरुवार को राज्य में देखने के लिए मिला। रांची में दिन में कई बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकाॅर्ड की गई। 24 घंटों के दौरान रांची में 26 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश खूंटी के तोरपा में 79.2 मिमी रिकाॅर्ड की गई। वहीं सिमडेगा में 60 मिमी, कूरू में 50 मिमी, चाईबासा, मनाटू, लातेहार में 40 मिमी, मेदिनीनगर और गढ़वा में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने साहिबगंज, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पाकुर और धनबाद में दिन में कई बार वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है।

शुक्रवार को मौसम विभाग के द्वारा कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 29, 30 और 31 अगस्त को राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात की संभावना है। वर्तमान में राज्य में सात जिलों में औसत दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। इसमें एक जून से 27 अगस्त तक सबसे कम बारिश देवघर और गुमला में रिकॉर्ड की गई है। गुमला में 49 तो देवघर में 45 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। वहीं साहिबगंज में 34, पाकुड़ में 28, खूंटी और गोड्डा में 23 और चतरा में 21 प्रतिशत तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.