Move to Jagran APP

Jharkhand Weather ALERT: बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपा रही ठंड, दो दिन झारखंड पर भारी; ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather Alert मौसम विभाग ने शीतलहर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड के रांची समेत 16 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने निर्देश दिया है कि ऊनी कपड़े पहन कर रहें।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 10:56 AM (IST)
Jharkhand Weather ALERT: बर्फीली हवाओं से हाड़ कंपा रही ठंड, दो दिन झारखंड पर भारी; ऑरेंज अलर्ट
Jharkhand Weather Alert कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert अगला दो दिन झारखंड और बिहार के लोगों के लिए बहुत ही कठिन रहने वाला है। अगले दो दिनों में मौसम का हाल बहुत ही बुरा रहेगा। गणतंत्र दिवस के बाद से ही रांची समेत झारखंड के अन्य जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। इस बीच रविवार को मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा तथा सिमडेगा जिलों में कहीं-कहीं पर शीतलहर चलने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे रह सकता है। साथ ही, सुबह में हवा के कारण ठंड बढ़ सकती है।

विभाग ने शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए सावधान रहने की अपील की है। इसके साथ ही यह स्थिति दो फरवरी को भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में लोगों को निर्देश दिया है कि वे लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें। ऊनी कपड़े पहनें और पर्याप्त रूप से अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढ़ककर रखें। इसके साथ ही रक्तचाप के मरीजों को भी अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। जमशेदपुर और डाल्टेनगंज में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी। वहीं चाईबासा में भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 05.1 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह में रिकाॅर्ड किया गया।

शहर  अधिकतम तापमान  न्यूनतम तापमान (डिसे.)

रांची     22.6            06.9

जमशेदपुर    24.6        07.8

डालटेनगंज    24.1       05.3

कांके (एग्रो)  21.6        06.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.