Move to Jagran APP

Jharkhand Rain ALERT! झारखंड में आज से 3 दिनों तक जोरदार बारिश, वज्रपात व तेज हवा का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert News तेज हवा के साथ अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की भी संभावना है। कहा गया है कि ऐसे में किसान खेत में काम करने न जाएं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 09:07 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 01:38 PM (IST)
Jharkhand Rain ALERT! झारखंड में आज से 3 दिनों तक जोरदार बारिश, वज्रपात व तेज हवा का अलर्ट
Jharkhand Rain ALERT! झारखंड में आज से 3 दिनों तक जोरदार बारिश, वज्रपात व तेज हवा का अलर्ट

रांची, जासं। Jharkhand Weather Alert News झारखंड के विभिन्‍न हिस्‍साें में आज से लगातार 3 दिनों तक जोरदार बारिश होने की संभावना है। एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। यह चक्रवातीय क्षेत्र अगले दो दिनों तक बना रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज से तीन दिनों के लिए पूरे राज्य में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि तीन दिनों तक राज्य में मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय रहेगा।

loksabha election banner

वहीं मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है। वहीं बुधवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार को लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की संभावना है।

इन इलाकों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी। ऐसे में किसानों को खेत में काम करने से जाने से बचना चाहिए। साथ ही, मवेशियों को खुले में चरने के लिए न भेजें। अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने नदियों के जल स्तर में वृद्धि की संभावना भी जारी की है। डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में 74.4 मिमी रिकॉर्ड किया गया है। वहीं चक्रधरपुर, मनातू, लातेहार आदि में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

वहीं रामगढ़ और विश्रामपुर में 40 मिमी, मांडर और पाकुड़ में 30 मिमी, जामताड़ा, चाइबासा, रामगढ़, मेदिनीनगर, आदि इलाकों में 20 मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गई है। पिछले 24 घंटों में रांची में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन रांची के ऊपर बना हुआ है। एक जून से 24 अगस्त तक राज्य के देवघर में सबसे कम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। देवघर में 708 मिमी बारिश औसत बारिश अपेक्षित थी। मगर अभी तक 47 प्रतिशत कम 376.4 मिमी ही बारिश हुई है। ऐसे में जिले में धान की फसलों के ऊपर संकट आ गया है। धान की फसल खेतों में पीली होने लगी है।

भारी बारिश के आसार

25 अगस्त : पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज।

26 अगस्त : रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा।

27 अगस्त : लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.