Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: रांची से दिल्ली के लिए Vistara एयरलाइंस की सेवा रहेगी जारी, रोजाना 31 विमान भरेंगे उड़ान

    By Rajesh PathakEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    Jharkhand बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda) अथारिटी ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान का संशोधित विंटर शिड्यूल जारी किया है। एयरपोर्ट से वर्तमान में अहमदाबाद दिल्ली पुणे बेंगलुरु चेन्नई पटना भुवनेश्वर लखनऊ व हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट पर इंडिगो एयर एशिया एलायंस एयर व विस्तारा की विमान सेवाएं उपलब्ध हैं।

    Hero Image
    Jharkhand: रांची से दिल्ली के लिए Vistara एयरलाइंस की सेवा रहेगी जारी, रोजाना 31 विमान भरेंगे उड़ान

    जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथारिटी ने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान का संशोधित विंटर शिड्यूल जारी किया है।

    रांची से दिल्ली के लिए विस्तारा एयरलाइंस के विमान (यूके 753/754) की सेवा जारी रहेगी। विमान 30 मार्च 2024 तक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा। विमान प्रतिदिन 19:45 बजे दिल्ली से रांची पहुंचेगा और 20:20 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। विंटर शिड्यूल में एयरपोर्ट से 31 विमान रोजाना उड़ान भरेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयरपोर्ट से वर्तमान में अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ व हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट पर इंडिगो, एयर एशिया, एलायंस एयर व विस्तारा की विमान सेवाएं उपलब्ध हैं।