Jharkhand vidhan sabha Chunav result LIVE: झारखंड की सभी 81 सीटों पर आया फैसला, देखें किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं
Jharkhand Chunav Result 2024 LIVE: आज विभिन्न जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। अपराह्न एक बजे तक यह पता चलने लगेगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। देर शाम तक सभी सीटों का नतीजा घोषित हो जाएगा। कई सीटों पर रुझान भी आ गए हैं।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results 2024 Live Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में कुल 81 सीटों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से जारी है। मतों की गणना पूरी होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि झारखंड में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में आईएनडीआईए (I.N.D.I. Alliance) की सरकार बनी रहेगी या फिर राजग (NDA) की नई सरकार बनेगी। झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का स्वरूप कैसा होगा, यह भी तय हो जाएगा।
आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां का संघर्ष एवं आशीर्वाद हमारी ताकत है। अब और मजबूती के साथ झारखण्ड के हक-अधिकार के लिए काम होगा।

झारखंड की सभी 81 सीटों पर फैसला आ गया है। इन सीटों में जेएमएम को 34 सीटों पर जीत मिली हैं। भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली हैं। कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली हैं। आरजेडी को 4 सीटों पर जीत मिली हैं। CPI (ML) को 2 सीटों पर जीत मिली हैं। आजसू को 1 सीट पर जीत मिली है। चिराग की पार्टी को 1 सीट पर जीत मिली है। जेएलकेएम को 1 सीट पर जीत मिली है। JDU को एक सीट पर जीत मिली है।

झारखंड की 79 सीटों पर फैसला आ गया है। इन सीटों में जेएमएम ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की और 1 पर लीड कर रही है। कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं और 1 पर लीड कर रही है। आरजेडी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

झारखंड में 72 सीटों पर फैसला आ गया है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक झामुमो को अब तक 29 सीटें मिली हैं और 5 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं भाजपा 19 सीटें जीत चुकी है और 2 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस 15 जीत गई और 1 पर लीड कर रही है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ा के मुताबिक झारखंड में अब तक 52 सीटों पर हार जीत का फैसला हो गया है। झामुमो ने अब तक 22 सीटें जीतीं हैं और 12 पर लीड कर रही है। वहीं भाजपा की बात करें तो 14 सीटें जीती हैं और 7 सीटों पर लीड कर रही है।

झारखंड में शानदार जीत के बाद परिवार के साथ दिखे हेमंत सोरेन
लातेहार और मनिका विधानसभा का परिणाम सामने आ गया है।
लातेहार विधानसभा
भाजपा : प्रकाश राम जीते
झामुमो : बैद्यनाथ राम हारे
मनिका विधानसभा
कांग्रेस : रामचंद्र सिंह जीते
भाजपा : हरिकृष्ण सिंह हारे
जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने बेटे को गले लगा लिया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर शक्ति लिखकर पोस्ट किया है।
मेरी शक्ति pic.twitter.com/6NP6O6Vl7R
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 23, 2024
गांडेय में कल्पना सोरेने ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा नेता मुनिया देवी को 9000 से अधिक मतों से हरा दिया है।

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ा के मुताबिक झारखंड में चार सीटों पर अब तक झामुमो को जीत मिली है जबकि 30 सीटों पर पार्टी लीड कर रही है। भाजपा 21 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं सीपीआईएमएल ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और 1 पर लीड कर रही है।
- कांग्रेस के इरफान अंसारी को 11वें राउंड में 9644 वोट मिले। वहीं, कुल मत 89404 हैं।
- बीजेपी की सीता सोरेन को 11वें राउंड में 4224 वोट मिले। कुल वोट- 43686।
कांग्रेस 45,718 वोट से आगे
झारखंड में एक बार हेमंत सोरेन की सरकार बनती दिख रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन 56 सीटों पर आगे चल रहा है। पार्टी जल्द ही विधायक दल की बैठक करेगी। सभी विधायकों को रांची बुला लिया गया है।

शानदार जीत के बाद बच्चों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा - यही मेरी शक्ति है...
विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के रुझानों में बंपर बढ़त मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा गदगद है। झामुमो ने जल्द ही विधायक दल की बैठक करने की योजना बनाई है। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों को रांची आने का निर्देश दे दिया गया है।
बरहेट विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के गमालियल हेम्ब्रम को शिकस्त दी।
- भाजपा : 22
- आजसू : 01
- भाकपा माले: 01
- कांग्रेस : 16
- झामुमो : 33
- राजद : 05
- जदयू : 01
- लोजपा : 01
- जेएलकेएम : 01
- कुल : 81

मतगणना के परिणाम पर नजर रख रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
हजारीबाग जिले के दो सीटों सदर व बरही में भाजपा बड़ी लीड ले चुकी है। सदर में 11वें राउंड में भाजपा के प्रदीप प्रसाद 17993 वोटों की लीड ले चुके हैं। उन्हें अब तक 71,144 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह को अब तक 53,451 मत हासिल हुए हैं।
बरही विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जीत के करीब पहुंच चुके हैं। 13वें राउंड की गिनती के बाद मनोज यादव को 70,884 वोट हासिल हुए हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार अरुण साहू को 36,720 में हासिल हुए हैं।
उधर, बरकट्ठा में कांटे की लड़ाई चल रही है। यहां से झामुमो के प्रत्याशी जानकी यादव 6360 मतों से लीड कर रहे हैं। भाजपा के अमित यादव को 37254 मत हासिल हुए हैं।
- भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह - 64870
- कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह - 49790
- जेएलकेएम प्रत्याशी रुस्तम अंसारी - 3310
- अमित महतो - जेएमएम - 50121
- सुदेश महतो - आजसू - 36719
- देवेंद्रनाथ महतो - 25891
कोडरमा विधानसभा रिजल्ट
- राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 57707
- भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 65309
- निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता- 51566
BJP- डॉ. नीरा यादव- 7602 वोट से आगे
झारखंड की सभी 81 सीटों पर कौन-सा दल कितनी सीटों पर आगे?
- भाजपा : 26
- आजसू : 01
- भाकपा माले: 02
- कांग्रेस : 14
- झामुमो : 31
- राजद : 04
- जदयू : 01
- लोजपा : 01
- निर्दलीय : 01
- कुल : 81
- देवेंद्र कुमार सिंह, निर्दलीय -57,418
- शशिभूषण मेहता, भाजपा -60,096
- लाल सूरज, कांग्रेस -22,031
हेमंत सोरेन जबरदस्त बढ़त लेते हुए 17347 मतों से आगे चल रहे हैं।
गोड्डा (10वां राउंड)
- संजय यादव, राजद : 52537
- अमित मंडल, भाजपा : 31812
- संजय यादव 20721 वोट से आगे
पोड़ैयाहाट
सातवां राउंड
- प्रदीप यादव, कांग्रेस: 37484
- देवेंद्रनाथ सिंह, भाजपा : 20388
- प्रदीप यादव 17096 वोट से आगे
महागामा
सातवां राउंड
- अशोक भगत, भाजपा: 32003
- दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस : 30621
- अशोक भगत 1382 वोट से आगे

- भाजपा : 26
- आजसू : 02
- भाकपा माले: 02
- कांग्रेस : 15
- झामुमो : 29
- राजद : 05
- जदयू : 01
- अन्य : 01
- कुल : 81
- अशोक कुमार, भाजपा 32003
- दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस 30621
अशोक कुमार 1382 वोट से आगे
- आलाेक चाैरसिया, भाजपा - 36,624
- केएन त्रिपाठी, कांग्रेस - 30,569
- दिलीप सिंह नामधारी - 7,493
- राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 30102
- भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 31845
- शालिनी गुप्ता- 25021
भाजपा- डॉ. नीरा यादव- 1743 वोट से आगे
- गिरिडीह की हॉट सीटों में शुमार गांडेय विधानसभा से चौथे चक्र की मतगणना के बाद भाजपा की मुनिया देवी 21959 वोट लाकर 3019 मतों से आगे चल रही हैं, जबकि झामुमो की कल्पना सोरेन 18940 वोट लाकर दूसरे नंबर पर हैं।
- डुमरी विधानसभा क्षेत्र से जेएलकेएम के जयराम महतो 22657 मत लाकर 298 वोटों से आगे हैं। झामुमो की बेबी देवी 22399 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- संजय सिंह यादव, राजद - 25,800
- कमलेश कुमार सिंह, भाजपा - 14,688
- कुशवाहा शिवपूजन मेहता, बसपा - 5,452
रामगढ़ विधानसभा (छठे राउंड की गिनती के बाद)
- कांग्रेस - ममता देवी : 24856
- आजसू - सुनीता चौधरी: 36446
- जेएलकेएम - पनेश्वर कुमार: 14528
गोड्डा के राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव पांचवें राउंड में 21 हजार से अधिक की बढ़त के बाद काफी उत्साहित दिखें। काउंटिंग हाल में जाने के पूर्व उन्होंने समर्थकों को विक्ट्री साइन दिखाया।
- आजसू- नीरू शांति भगत- 18906
- कांग्रेस- डॉ. रामेश्वर उरांव- 22974
कांग्रेस आगे- 5068
सभी 81 सीटों में कौन-से दल कितनी सीटों पर आगे
- भाजपा : 27
- आजसू : 02
- भाकपा माले: 02
- कांग्रेस : 14
- झामुमो : 29
- राजद : 05
- जदयू : 01
- अन्य : 01
- कुल : 81
- इरफान अंसारी - कांग्रेस - 6388
- सीता सोरेन - बीजेपी - 5033
कांग्रेस 1355 वोट से आगे
- भाजपा : 26
- आजसू : 02
- भाकपा माले: 02
- कांग्रेस : 13
- झामुमो : 29
- राजद : 05
- जदयू : 01
- अन्य : 03
- कुल : 81
धनवार सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। हम सरकार बनाएंगे। थोड़ी देर में काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

- भाजपा : 26
- आजसू : 02
- भाकपा माले: 02
- कांग्रेस : 13
- झामुमो : 30
- राजद : 05
- जदयू : 01
- अन्य : 02
- कुल : 81
- राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 15352
- भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 12672
- शालिनी गुप्ता- 4983
- राजद- सुभाष प्रसाद यादव - 2680 वोट से आगे
- बसंत सोरेन (झामुमो) - 2063
- सुनील सोरेन (भाजपा) - 4893
- इस राउंड में सुनील सोरेन को लीड- 2830
- शहर के 45 में से 42 बुथों पर सुनील सोरेन 11761 वोटों से आगे चल रहे हैं।
झारखंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। JMM+ 48 सीटों पर आगे है। खास बात ये है कि राजद 6 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, माले 2 सीटों पर आगे है। दूसरी ओर, बीजेपी+ 30 सीटों पर आगे है। बहुमत से काफी दूर।
झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस सीट से बीजेपी के चंपई सोरेन पहले राउंड की काउंटिंग के बाद पीछे चल रहे हैं। चंपई सोरेन को 6837 वोट मिले हैं। वह, 2986 मतों से पीछे हैं। JMM के गणेश को 9823 वोट मिले हैं।
झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, माले 2 सीटों पर आगे है।
- इरफान अंसारी - कांग्रेस - 8262
- सीता सोरेन - बीजेपी - 3896
कांग्रेस 4366 वोट से आगे
झारखंड के रुझानों में BJP+ और JMM+ में टक्कर देखने को मिल रही है। बीजेपी+ 41 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, JMM+ 38 सीटों पर आगे है। अन्य 1 सीट पर आगे है।
बरहेट विधानसभा सीट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से पीछे चल रहीं हैं।
झारखंड में 80 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। हेमंत सोरेन के लिए रुझानों में बुरी खबर सामने आई है। BJP+ 43 सीटों पर आगे है। वहीं, JMM+ 35 सीटों पर आगे है। 2 सीटों पर अन्य है।
- राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव- 4432
- भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव- 2951
- शालिनी गुप्ता (निर्दलीय) : 857
- राजद- सुभाष प्रसाद यादव - 1481 वोट से आगे
गोमिया विधानसभा क्षेत्र में जयराम की पार्टी जेएलकेएम की उम्मीदवार पूजा कुमारी झामुमो के योगेन्द्र महतो से 2575 मत से आगे हैं।
- योगेंद्र प्रसाद 2814
- डॉ. लंबोदर महतो 1945
- पूजा कुमारी 5389
महागामा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार 5567 मत पाकर 1351 मतों से आगे। दूसरे स्थान पर 4216 मत पाकर कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह।
लोहरदगा विधानसभा में कौन मार रहा बाजी?
आजसू - 4698
कांग्रेस - 3644
आजसू आगे -1054
गोड्डा से राष्ट्रीय जनता दल के संजय प्रसाद यादव 4913 मत से आगे। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के अमित कुमार मंडल।

चुनाव आयोग के मुताबिक, राजद 2 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है। आजसू 1 सीट पर आगे है। JMM एक सीट पर लीड कर रही है। JLKM 1 सीट पर आगे है। सीपीआई-एमएल 1 सीट पर आगे है। BJP 1 सीट पर आगे है। वहीं, एक सीट पर अन्य आगे है।
झारखंड में 78 सीटों पर रुझान आ गए हैं। BJP+ 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं JMM+ 31 सीटों पर है। अन्य- 6 सीटों पर आगे है।
- सिमरिया में झामुमो के मनोज चंद्रा आगे चल रहे हैं।
- यहां भाजपा के कुमार उज्ज्वल पीछे चल रहे हैं।
बेरमो विधानसभा के पहले चरण की मतगणना के उपरांत
- कांग्रेस के कुमार जयमंगल - 3610
- जेएलकेएम जयराम - 1562
- भाजपा के रविन्द्र पाण्डेय को - 3437
- 173 मत से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
झारखंड की 75 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। 31 सीटों पर BJP+ आगे है। वहीं, 38 सीटों पर JMM+ आगे है। 6 सीटों पर अन्य आगे हैं।
- गांडेय से JMM की कल्पना सोरेन आगे चल रही हैं।
- जामताड़ा से बीजेपी की सीता सोरेन आगे चल रही हैं।
- जमशेदपुर वेस्ट से सरयू राय आगे चल रहे हैं।
- सरायकेला से बीजेपी के चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं।
झारखंड में 71 सीटों पर रुझान आ गए हैं। BJP+ 35 सीटों पर आगे है। JMM+ 29 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, 7 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।
जामताड़ा: जिले के जामताड़ा तथा नाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
झारखंड में मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक 53 सीटों पर रुझान आ गए हैं। NDA 25 सीटों पर आगे है। वहीं, INDI गठबंधन 27 सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय लीड कर रहे हैं।
मेदिनीनगर: पलामू जिले के पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
झारखंड में 81 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। अभी तक 42 सीटों के रुझान आ गए हैं। BJP+ 20 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि JMM+ 21 सीटों पर लीड कर रही है। एक सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहा है।
झारखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ी हुई है, जबकि जनता में भी परिणाम जानने की बेताबी है। झारखंड में अगली सरकार किसकी बनेगी, यह भले ही चुनाव परिणाम आने के बाद तय होगा, लेकिन झारखंड में कई दिनों पहले से ही इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं।

गढ़वा जिले के गढ़वा तथा भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।

गढ़वा जिले के गढ़वा तथा भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है।
झारखंड में 37 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। BJP+ 20 सीटों पर आगे है। वहीं, JMM+ को 16 सीटों पर लीड मिलती दिख रही है। 1 सीट पर अन्य प्रत्याशी आगे चल रहा है।
झारखंड में अब 20 सीटों के रुझान आ गए हैं। BJP+ 10 सीटों पर लीड कर रहा है, जबकि JMM+ 10 सीटों पर लीड में है।
झारखंड में 8 सीटों पर रुझान आ गए हैं। 5 सीटों पर एनडीए गठबंधन आगे है, जबकि 3 सीटों पर आईएनडीआईए आगे चल रहा है।
झारखंड से रुझाने आने शुरू हो गए हैं। 2 सीटों पर आईएनडीआईए (गठबंधन) को बढ़त मिलती दिख रही है। हेमंत सोरेन के लिए यह खबर राहतभरी है।

मतगणना केंद्र जाते जे.पी पटेल। मांडू से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 81 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है। जल्द ही पहला रुझान भी सामने आ जाएगा। हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन की सीट पर खास नजर रहेगी।
लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार को थाड़ी देर में मतगणना कार्य शुरू होगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 मतदान केंद्र में हुए मतदान के बाद लोहरदगा सीट से इस बार चुनाव मैदान में खड़े 17 प्रत्याशियों की किस्मत खुलगी। विस चुनाव में मतदान करने वाले कुल 210986 मतदाताओं के फैसले का सभी को इंतजार है। पोस्टल बैलेट की गिनती 12 टेबल पर थोड़ी देर में शुरू होेगी। जिसमें मतों का राज खुलेगा, इसके बाद 18 टेबल में 18 राउंड में मतों की गणना शुरू होगी। जिसमें कौन ताज पहनेगा यह स्पष्ट होगा।
लोहरदगा विधानसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार को थाड़ी देर में मतगणना कार्य शुरू होगा। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 मतदान केंद्र में हुए मतदान के बाद लोहरदगा सीट से इस बार चुनाव मैदान में खड़े 17 प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी। विस चुनाव में मतदान करने वाले कुल 210986 मतदाताओं के फैसले का सभी को इंतजार है। पोस्टल बैलेट की गिनती 12 टेबल पर थोड़ी देर में शुरू होेगी।
बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि आज की सुबह झारखंड के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है। लोगों में काफी उत्साह है। 5 साल से चली आ रही भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, लूट-खसोट की काली रात का अंत करीब है। 5 साल के शासन पर छाया धुंध छंटती नजर आ रही है। मुझे लगता है कि आज की सुबह झारखंड के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
#WATCH | Ranchi: Ahead of the counting of votes for #JharkhandElection2024, BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, "This morning has brought a new ray of hope to Jharkhand. There is great excitement among people. The end of the dark night of corruption, atrocities on women, loot… pic.twitter.com/7H2QwKgze7
— ANI (@ANI) November 23, 2024

सुबह 6:25 बजे हजारीबाग में मतगणना के लिए कतार में खड़े मतदान कर्मी। हजारीबाग बाजार समिति में मतगणना होगी।

लोहरदगा में कृषि बाजार स्थित मतगणना स्थल पर मतों की गिनती कार्य के लिए लगाए गए कर्मी को जांच प्रक्रिया पूरा कर एक-एक कर मतगणना भवन में प्रवेश के लिए भेजते पुलिस प्रशासन तैयार एक एक व्यक्ति की जांच, मोबाइल लेकर मतगणना केंद्र में जाना वर्जित होने की जानकारी देते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी।
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को आने वाले हैं, और इसके साथ ही विजय जुलूस की भी तैयारी चल रही है। मतणना स्थल को-आपरेटिव कालेज के बाहर जहां एक ओर राजनीतिक दल अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं, वहीं पुलिस प्रशासन भी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। मतगणना के बाद जीतने वाली पार्टी के कार्यकर्ता जब विजय जुलूस में शामिल होंगे, तो शहर की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होगी। इसके लिए पूरे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि विजय जुलूस के दौरान कोई भी उपद्रव न हो और शांति का माहौल बना रहे।

फूल विक्रेता चुनाव को किसी त्योहार से कम नहीं मानते। मतगणना स्थल पंडरा से शनिवार को 11 बजे दिन तक किसकी सरकार बन रही है, इसकी जानकारी मिलने लगेगी। लालपुर चौक के एक स्थानीय फूल विक्रेता संजय मालाकर कहते हैं कि चुनाव के दौरान फूलों की मांग अचानक बढ़ जाती है। जीतने वाले उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाने के लिए ढेर सारे फूल खरीदते हैं। गाड़ियों और मंच को सजाने के लिए भी फूलों की जरूरत होती है। हालांकि, अभी तक ज्यादातर विक्रेताओं के आर्डर नहीं मिले हैं, लेकिन मतगणना शुरू होने के रुझान आते ही आर्डर आने लगते हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसे लेकर सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने की संभावना है। वैसे तैयारी शाम चार बजे तक मतगणना की पूरी प्रक्रिया पूरी कर लेने की है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदाताओं खासकर महिला वोटरों के मन-मस्तिष्क में हेमंत सरकार द्वारा शुरू की गई मंइयां सम्मान योजना का प्रभाव रहा या फिर भाजपा की गोगो दीदी योजना की घोषणा भारी पड़ी, यह भी तय हो जाएगा।
भाजपा के चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा आक्रामक प्रचार करनेवाले भाजपा के सह चुनाव प्रभारी तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा वोटरों को एनडीए के पक्ष में आकर्षित करने में कतना सफल रहे, यह भी पता चलेगा।
विधानसभा चुनाव में मतदाताओं खासकर महिला वोटरों के मन-मस्तिष्क में हेमंत सरकार द्वारा शुरू की गई मंइयां सम्मान योजना का प्रभाव रहा या फिर भाजपा की गोगो दीदी योजना की घोषणा भारी पड़ी, यह भी तय हो जाएगा।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा (पोटका), पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास, मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश तथा चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन आदि प्रमुख हैं।
Jharkhand Hot Seats 2024: हेमंत सोरेन, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन की सीट पर नजर रहेगी। पूर्व मंत्री सरयू राय, नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी आदि प्रमुख हैं।
Jharkhand Election Results 2024: मतगणना से कुल 1,211 प्रत्याशियों में से किसे कितने वोट मिले, कितने जमानत बचाने में सफल रहे तथा कितने की जमानत जब्त हो गई, यह पता चलेगा। इनमें से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक अर्थात कुल 81 विजेता घोषित किए जाएंगे।