Move to Jagran APP

Jharkhand Teacher Recruitment: तीन विषयों में 29,175 शिक्षकों की नियुक्ति, झारखंड के किस जिले में कितनी सीटें

Jharkhand Teacher Recruitment झारखंड सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए जिलावार तीनों विषयों में पदों का निर्धारण कर दिया है। सभी जिलों को इकाई आवंटित कर दिया गया है। विज्ञान एवं गणित में 9729 सामाजिक अध्ययन में 9729 और भाषा में 9717 पदों पर होगी नियुक्ति।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 10:51 PM (IST)
Jharkhand Teacher Recruitment: तीन विषयों में 29,175 शिक्षकों की नियुक्ति, झारखंड के किस जिले में कितनी सीटें
Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड में शिक्षक बहाली के लिए पदों का निर्धारण।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Teacher Recruitment राज्य के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक आचार्यों के सृजित 50 हजार पदों में उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29,175 पदों पर नियुक्ति तीन विषयों में होगी। इनमें विज्ञान एवं गणित, सामाजिक अध्ययन तथा भाषा शामिल हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने कक्षा छह से आठ के सहायक आचार्यों के इतने पदों पर होनेवाली नियुक्ति के लिए विषयवार पदों का आवंटन सभी जिलों के लिए कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक चंद्रशेखर ने इसे लेकर सभी उपायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश भेज दिए हैं।

prime article banner

सहायक आचार्य के 50 हजार पद किए गए हैं सृजित

विषयवार पदों के निर्धारण में रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के कुल पद तीन से विभाजित नहीं हो रहे थे तथा दो पद शेष रह जा रहे थे। इन जिलों में उन दो पदों को गणित एवं विज्ञान तथा सामाजिक अध्ययन में एक-एक पद शामिल कर लिया गया है। सभी जिलों को अगली नियुक्ति में चक्रानुक्रम भाषा के पद से कार्रवाई करने को कहा गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा आरटीई के प्रविधानों को लागू करने के लिए नए कैडर के रूप में सहायक आचार्य के 50 हजार पद सृजित किए गए हैं। इनमें 20,825 पद प्राथमिक तथा 29,175 पद उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए हैं।

पहले चरण में 25,996 पदों पर होनी है नियुक्ति

प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को इन पदों का राेस्टर क्लीयरेंस करने को कहा है ताकि पहले चरण में 25,996 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सके। जिलों से इन पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा भी मांगी गई है। कक्षा एक से पांच के लिए 20,825 सहायक आचार्य के पदों का रोस्टर क्लीयरेंस होगा, जबकि 11 हजार पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा सभी जिलों से मांगी गई है। इसी तरह, कक्षा छह से आठ के लिए 29,175 सहायक आचार्य के पदों का रोस्टर क्लीयरेंस होगा, जबकि 14,996 पदों के लिए सभी जिलों से नियुक्ति की अनुशंसा मांगी गई है। बता दें कि प्राथमिक स्कूलों में इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य की नियुक्ति होनी है। इसमें विषयवार शिक्षक नहीं होते। उच्च प्राथमिक स्कूलों में तीन विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति होती है।

झारखंड के किस जिले में किस विषय में कितने पद

  • बोकारो : 962 पदों पर बहाली होगी। गणित व विज्ञान के 321 तथा सामाजिक अध्ययन के 321 तथा भाषा के 320 पद हैं।
  • चतरा : 1,524 पदों पर बहाली होगी। गणित व विज्ञान के 508 तथा सामाजिक अध्ययन के 508 तथा भाषा के 508 पद हैं।
  • देवघर : 1,415 पदों पर बहाली होगी। गणित व विज्ञान के 472 पद हैं। सामाजिक अध्ययन के 472 व भाषा के 471 पद हैं।
  • धनबाद : 1,142 पदों पर बहाली होगी। गणित व विज्ञान के 381 पद हैं। सामाजिक अध्ययन के 381 तथा भाषा के 380 पद हैं।
  • दुमका : 1,829 पदों पर नियुक्ति होगी। गणित व विज्ञान के 610, सामाजिक अध्ययन के 610 तथा भाषा के 609 पद हैं।
  • गढ़वा : 1,008 शिक्षकों की बहाली होगी। गणित व विज्ञान के 336 पद हैं। सामाजिक अध्ययन के 336 तथा 336 पद भाषा के हैं।
  • गिरिडीह : 2,687 पदों पर शिक्षक बहाल होंगे। 896 पद गणित व विज्ञान के लिए है। 896 पद सामाजिक अध्ययन व 895 पद भाषा के हैं।
  • गोड्डा : 1,160 पद सृजित किए गए हैं। गणित व विज्ञान के 387, सामाजिक अध्ययन के 387 तथा भाषा के 386 पद पर बहाली होगी।
  • गुमला : कुल 1226 पद हैं। गणित व विज्ञान के 409, सामाजिक अध्ययन के 409 तथा भाषा के 408 पद सृजित किए गए हैं।
  • हजारीबाग : कुल 1,061 पद हैं। विज्ञान व गणित के 354 पद, सामाजिक अध्ययन के 354 तथा भाषा के 353 पद हैं।
  • जामताड़ा : 918 पद हैं। 306 पद विज्ञान व गणित का है। 306 पद सामाजिक अध्ययन का है। 306 पद भाषा का है।
  • खूंटी : 612 पद है। इनमें गणित व विज्ञान का 204, सामाजिक अध्ययन का 204 और भाषा का 204 पद है।
  • कोडरमा : कुल 597 पद है। गणित व विज्ञान का 199 पद, सामाजिक अध्ययन का 199 पद व भाषा का 199 है।
  • लातेहार : कुल 903 पद है। गणित व विज्ञान का 301, सामाजिक अध्ययन का 301 तथा भाषा का 301 पद है।
  • लोहरदगा : कुल 429 पद है। गणित व विज्ञान का 143 पद, सामाजिक अध्ययन का 143 व भाषा का 143 पद है।
  • पाकुड़ : कुल 783 पद है। गणित व विज्ञान का 261, सामाजिक अध्ययन का 261 तथा भाषा का 261 पद है।
  • पलामू : 3,182 पद है। गणित व विज्ञान का 1061 है। सामाजिक अध्ययन का 1061 है। भाषा का 1060 है।
  • पश्चिमी सिंहभूम : 1,436 कुल पद। विज्ञान-गणित का 479 है। सामाजिक अध्ययन का 479 है। भाषा का 478 है।
  • पूर्वी सिंहभूम : कुल 1,226 पद है। गणित-विज्ञान का 409 है। सामाजिक अध्ययन का 409 है। भाषा का 408 है।
  • रामगढ़ : 429 कुल पद। गणित विज्ञान का 143 पद। सामाजिक अध्ययन का 143 पद। भाषा का 143 पद है।
  • रांची : 1,601 कुल पद। गणित व विज्ञान का 534 पद। सामाजिक अध्ययन का 534 पद। भाषा का 533 पद।
  • साहिबगंज : 1,011 कुल पद। गणित-विज्ञान का 337 पद। सामाजिक अध्ययन का 337 पद। भाषा का 337 पद।
  • सरायकेला खरसावां : 1,374 कुल पद। गणित विज्ञान का 458 पद। सामाजिक अध्ययन का 458 पद। भाषा का 458 पद।
  • सिमडेगा : 660 कुल पद। गणित विज्ञान का 220 पद। सामाजिक अध्ययन का 220 पद। भाषा का 220 पद।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.