विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

Published: Mon, 10 Aug 2026 05:30 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:56 AM (IST)

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ रहा है, जिसके चलते 10 अगस्त को प्रस्तावित ...और पढ़ें

HighLights

  1. प्रतियोगी परीक्षा धांधली पर छात्रों का गुस्सा जारी।

  2. 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी, सुरक्षा कड़ी।

  3. छात्र सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार, 10 अगस्त को प्रस्तावित 'विधानसभा घेराव' को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

AFP_C4888T3

दूसरी ओर, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने युवाओं से एकजुट होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है।

सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं अभ्यर्थी

रांची में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ही एकमात्र विकल्प है।

20260809076L

राज्य सरकार द्वारा सीआईडी (CID) जांच के प्रस्ताव को खारिज करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की जांच एजेंसियां मामलों को रफा-दफा करने के लिए जानी जाती हैं।

छात्र नेताओं ने सरकार के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें 98 प्रतिशत मांगें मानने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गए 13 परीक्षा विवादों में से सरकार ने केवल 3 परीक्षाएं ही रद की हैं।

प्रशासनिक सतर्कता और धारा 163 लागू

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए नए विधानसभा परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। रांची जिला प्रशासन ने नव-निर्मित विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी है।

20260809090L

इसके तहत इस क्षेत्र में बिना अनुमति 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस निकालने या किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

20260809289L

सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी नागरिक या छात्र को नुकसान से बचाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें- '98 प्रतिशत मांगों की बात झूठी, 13 में से सिर्फ 3 परीक्षाएं हुईं रद', रांची में छात्रों का सरकार पर पलटवार