Move to Jagran APP

JSCA Election: अजय मारू के हाथ में आएगी सत्‍ता या डॉ नफीस होंगे काबिज, फैसला आज

Voting for JSCA Election. अमिताभ चौधरी के चुने जाने के बाद पहली बार जेएससीए में चुनाव होगा। जेएससीए स्टेडियम में 740 मतदाता वोट करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 07:12 AM (IST)
JSCA Election: अजय मारू के हाथ में आएगी सत्‍ता या डॉ नफीस होंगे काबिज, फैसला आज
JSCA Election: अजय मारू के हाथ में आएगी सत्‍ता या डॉ नफीस होंगे काबिज, फैसला आज

रांची, जासं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की सत्ता किसके हाथ में रहेगी इसका फैसला रविवार को  होने वाले चुनाव में होगा। जेएससीए स्टेडियम में होने वाले चुनाव में 740 मतदाता सत्ता परिर्वतन के लिए वोट करेंगे या सत्ता पर काबिज लोगों के लिए इसका निर्णय रविवार को होगा। दो गुटों डॉ. नफीस व अजय मारू के गुट में से किसके हाथ सत्ता की बागडोर रहेगी इसका फैसला होने में चंद घंटे ही बचे हैं।

loksabha election banner

डा. नफीस के साथ पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का नाम जुड़ा है तो पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू का गुट पहली बार चुनाव में जोर आजमाइश करने के लिए उतरा है। डा. नफीस गुट का प्लस प्वाइंट है अमिताभ चौधरी का आशीर्वाद मिलना। अब देखना है कि इस बार ऊंट किस करवट बैठता है।

रात तक चला दोनों गुटों के बैठकों का दौर

दोनों गुट के उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए शनिवार को देर रात तक बैठक करते रहे हैं। रांची से बाहर रहने वाले अधिकतर मतदाता रात तक रांची पहुंच गए हैं जबकि कुछ के सुबह तक रांची पहुंचने की संभावना है।

740 मतदाता करेंगे मतदान

जेएससीए के कुल मतदाताओं की संख्या 741 है लेकिन एक की सदस्यता चली जाने के कारण कुल 740 सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें से 653 आजीवन सदस्य हैं जबकि 87 संस्थान, स्कूल व क्लब के सदस्य हैं।

साढ़े आठ से साढ़े नौ तक होगा मतदान

रविवार की सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक उम्मीदवार मतदान करेंगे इसके बाद दोपहर एक बजे तक अन्य सदस्य अपने मतों का प्रयोग करेंगे। दो बजे से मतों की गिनती शुरू होगी, परिणाम शाम छह बजे तक आने की संभावना है।

मैदान में डटे हैं 26 उम्मीदवार

अध्यक्ष

डॉ. नफीस खान, अजय मारू

उपाध्यक्ष

अजयनाथ शाहदेव

सचिव

संजय सहाय, जानकी राम

कोषाध्यक्ष

पार्थसारथी सेन, रणधीर विश्वास

सह सचिव

राजीव वधान, दिवाकर सिंह

पांच सदस्यीय मैनेजमेंट कमेटी

प्रदीप कुमार पाल, संजय कुमार विद्रोही, श्रवण जाजोदिया, शब्बीर हुसैन, राजेश सिंह, सुनील कुमार सिंह,  संजय पांडे, उल्हास साने, प्रियवर्त दास व राजेश कुमार शर्मा

स्कूल क्लब व संस्थान

अभय कुमार सिंह,  नंदू पटेल

जिला प्रतिनिधि सदस्य

विनय कुमार सिंह, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, गोपाल कृष्णा सहाय, प्रवीर कुमार सिंह व संजय कुमार सिंह

जानकी राम एक मात्र प्रथम श्रेणी खेलने वाले क्रिकेटर

इस बार के चुनाव में जानकी राम एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने प्रथम श्रेणी का क्रिकेट खेला है। जानकी राम रणजी ट्राफी व दिलीप ट्राफी खेल चुके हैं।

'जेएससीए के 15 पदों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। शाम साढ़े पांच बजे के बाद चुनाव का रिजल्ट आने की उम्मीद है।' -शिव बसंत, इलेक्ट्रोरल ऑफिसर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.