Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज आसमान रहेगा साफ, रांची में 4 दिनों तक कोहरा; जानें अपने शहर का हाल

रांची में मंगलवार से अगले चार दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 07:58 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज आसमान रहेगा साफ, रांची में 4 दिनों तक कोहरा; जानें अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: आज आसमान रहेगा साफ, रांची में 4 दिनों तक कोहरा; जानें अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज आसमान साफ रहेगा। मौसम में सुबह खुश्‍की के बाद दोपहर तक तेज धूप‍ खिलने से मिजाज थोड़ा शुष्‍क होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि रांची में मंगलवार से अगले चार दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के तहत बताया कि इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

loksabha election banner

मंगलवार से गुरुवार तक रांची का अधिकतम तापमान 28.0 व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.0 व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इधर, सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.6 व न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर      अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची        27.6       16.9
  2. जमशेदपुर   31.2       20.8
  3. मेदिनीनगर  29.7       19.5
  4. बोकारो      27.5       17.2
  5. चाईबासा    29.4       19.0
  6. दुमका       28.4       18.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.