विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के मतदाताओं को मिली बड़ी राहत! चुनाव आयोग ने SIR के Form-6 से हटाया माता-पिता की जानकारी वाला कॉलम

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 30 Sep 2026 04:22 PM (IST)

चुनाव आयोग ने झारखंड सहित उन राज्यों में फॉर्म-6 से माता-पिता/दादा-दादी की जानकारी वाला कॉलम हटा दिया है, जहाँ विशेष ...और पढ़ें

चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा कॉलम हटाया।

चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा कॉलम हटाया।

HighLights

  1. चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा कॉलम हटाया।

  2. नए मतदाताओं को माता-पिता की जानकारी नहीं देनी होगी।

डिजिटल डेस्क, रांची। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के अंतिम दिन आज बुधवार, 30 सितंबर 2026 को झारखंड के लाखों मतदाताओं को निर्वाचन आयोग से बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने उन राज्यों में ऑनलाइन मतदाता नामांकन फॉर्म-6 से SIR से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा वाले कॉलम को हटा दिया है, जहां पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इस बदलाव के बाद अब नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भरते समय अपने माता-पिता या दादा-दादी के पुराने मतदाता रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी।

क्या था पुराना नियम?

SIR प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-6 में एक अतिरिक्त घोषणा मांगी जा रही थी। इसमें नए आवेदकों से पूछा जाता था कि वे स्वयं या उनके माता-पिता/दादा-दादी पहले के किसी गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची में दर्ज थे या नहीं। यदि परिवार का कोई सदस्य पुरानी मतदाता सूची में दर्ज था, तो उसकी जानकारी देने का विकल्प था। फॉर्म-6 से यह हिस्सा हटने के बाद अब सामान्य मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ऐसी कोई जानकारी नहीं मांगी जाएगी।

गैर-SIR अवधि में लागू होगा सामान्य फॉर्म-6

निर्वाचन आयोग के अनुसार, SIR से जुड़ी अतिरिक्त घोषणा केवल पुनरीक्षण अवधि के दौरान लागू रहने वाली अनिवार्यता थी। SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद गैर-SIR अवधि में मतदाता पंजीकरण के लिए 'निर्वाचन पंजीकरण नियम, 1960' के तहत तय किए गए सामान्य फॉर्म-6 का ही इस्तेमाल किया जाएगा। नए मतदाता अब इसी वैधानिक प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर हुआ बदलाव

जिन राज्यों में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां ईसीआईनेट (ECINET) ऐप, मुख्य पोर्टल और संबंधित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पोर्टल से अतिरिक्त घोषणा वाले विकल्प को हटा दिया गया है।