Move to Jagran APP

रांची की कियारा ने हासिल किए दो स्वर्ण

रांची हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार से इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता का आगाज हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:56 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:56 AM (IST)
रांची की कियारा ने हासिल किए दो स्वर्ण
रांची की कियारा ने हासिल किए दो स्वर्ण

रांची : हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई इमा कप राष्ट्रीय आमंत्रण कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दस स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। झारखंड के लिए रांची की कियारा सिंह ने छह साल से कम आयु वर्ग के काता एवं कुमिते में दो स्वर्ण जीतकर खाता खोला।

loksabha election banner

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल राजेश सिंह, विशिष्ट अतिथि व‌र्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज हानशि जेएस कलाइमनी, पद्मश्री मुकुंद नायक एवं इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोंट्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा शानदार बैंड की प्रस्तुति की गई। बैंड की धुन पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। गीताली डास एवं म्यूजिक इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की राज्य के खिलाड़ियों को अगर अच्छी तरह तराशा जाए तो वे बेहतर कर सकते हैं। व‌र्ल्ड कराटे फेडरेशन के अधिकृत जज एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हानशि कलाइमनी ने कहा कि 2020 मे होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भी खिलाड़ियों की खोज जारी है । इसी तरह की प्रतियोगिता से हम खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं।

पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ी अपना करियर बना रहे हैं। इसलिए सभी खिलाड़ी पूरी लगन व मेहनत से खेलें। प्रतियोगिता में जज एवं रेफरी की भूमिका सेंसाई अनिल किस्पोंट्टा, मोहिनी रितिका टोप्पो, विश्वजीत बारीक, काबुली पटनायक, सी बारीक, प्रकृत कुमार सिंह, उमा शकर महतो, स्वास्तिका सिह, रवि कुमार सिह, पीटर कच्छप, हर्ष कुमार, सौरभ कुमार, इंद्रजीत कुमार घोष, रराकेश तिर्की, राज निभा रहे हैं। पहले दिन का परिणाम : बालिका अंडर-6 (काता) वर्ग में झारखंड की कियारा सिंह ने स्वर्ण व अकीरा सिंह ने रजत जीता। बिहार की संकृति श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रही। बालिका अंडर-6 (कुमिते) वर्ग में झारखंड की कियारा सिंह ने स्वर्ण व अकीरा सिंह ने रजत जीता। बिहार की संकृति श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रही।

6-8 वर्ष बालक (काता) में झारखंड के त्रिवेदिक राय ने स्वर्ण, नुजैम इरफान ने रजत और शौर्य मिंज ने कांस्य जीता। 6-8 वर्ष बालक (कुमिते) में झारखंड के नुजैम इरफान ने स्वर्ण, सुविज्ञा मिंज ने रजत व शौर्य दत्ता ने कांस्य जीता। 18 वर्ष से ऊपर बालिका (काता, ब्लैक बेल्ट) में झारखंड की ज्योति कुमारी पहले, प्राची सिंह दूसरे व शोभी साही तीसरे स्थान पर रही। 18 वर्ष से ऊपर बालिका (काता, व्हाइट बेल्ट) में करिश्मा पहले, अनन्या राज दूसरे व यशोदा महतो तीसरे स्थान पर रही।

इनके अलावा महिला कुमिते अंडर 65 केजी वर्ग में झारखंड की प्राची सिंह ने स्वर्ण, 18 वर्ष बालिका कुमिते में झारखंड की शोभा साही ने स्वर्ण, 18 वर्ष बालक काता में झारखंड के अनमोल बारा ने स्वर्ण पदक जीता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.