Move to Jagran APP

Jharkhand: 31 मौतों से हाहाकार, झारखंड में आज 3198 पॉजिटिव मिले; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus ALERT! झारखंड में कोरोना वायरस का आतंक सबकी जान पर बन आया है। बुधवार को राज्‍य में 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। आज 3198 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रांची में 1273 संक्रमितों की पहचान हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 06:28 AM (IST)
Jharkhand: 31 मौतों से हाहाकार, झारखंड में आज 3198 पॉजिटिव मिले; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus ALERT! बुधवार को राज्‍य में 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus ALERT! झारखंड में कोरोना रोज नया रिकार्ड बना रहा है। दूसरी लहर में जहां प्रत्येक दिन मिलनेवाले नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है, वहीं होनेवाली मौत की संख्या भी बढ़ती जा रही है। एक दिन पूर्व मंगलवार को सर्वाधिक 2844 संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को पहली बार 24 घंटे के भीतर मिलनेवाले संक्रमितों की संख्या तीन हजार से पार हो गई। इस दौरान 31 मरीजों की जान भी गई। यह अबतक की एक दिन में होनेवाली सर्वाधिक मौत है। एक दिन पूर्व मंगलवार को राज्य में 29 मरीजों की मौत हुई थी। धनबाद में आज 160 मरीज मिले, जबकि कोरोना से दस लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

पहली बार 24 घंटे में म‍िले तीन हजार से अध‍िक संक्रमित, 31 की मौत

बुधवार को राज्य में 34,995 लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिनमें 3,198 संक्रमित पाए गए। इस तरह, प्रत्येक सौ सैंपल में 9.14 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। रांची में रिकार्ड 1,273 नए मरीज मिले, वहीं पूर्वी सिंहभूम में भी 368 संक्रमित मिले। धनबाद, बोकारो, देवघर, कोडरमा, साहिबगंज तथा रामगढ़ में भी सौ से अधिक संख्या में नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में सौ से कम संख्या में मरीज मिले हैं। इधर, बुधवार को राज्य में 31 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई जिनमें नौ पूर्वी सिंहभूम तथा सात रांची के हैं।

1798 मरीजों ने दी कोरोना को मात

राहत की बात यह है कि राज्य के विभिन्न जिलों में 1,798 मरीज स्वस्थ भी हुए। नए संक्रमित मिलने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर अब बढ़कर 18,524 हो गए हैं।

किस जिले में मिले कितने संक्रमित

बोकारो : 130, चतरा : 22, देवघर : 100, धनबाद : 160, दुमका : 88, पूर्वी सिंहभूम : 368, गढ़वा : 66, गिरिडीह : 15, गोड्डा : 43, गुमला : 66, हजारीबाग : 127, जामताड़ा : 24, खूंटी : 54, कोडरमा : 125, लातेहार : 73, लोहरदगा : 44, पाकुड़ : 19, पलामू : 27, रामगढ़ : 117, रांची : 1,273, साहिबगंज : 107, सरायकेला : 16, सिमडेगा : 90, पश्चिमी सिंहभूम : 44

24 घंटे में किस जिले में कितनी हुई मौत

पूर्वी सिंहभूम : 09, रांची : 07, धनबाद : 05, बोकारो : 02, दुमका : 02, कोडरमा : 02, चतरा : 01, हजारीबाग : 01, रामगढ़ : 01, सिमडेगा : 01

रांची और झारखंड में इस गति से बढ़ रहा संक्रमण ऐसे बढ़ रहा संक्रमण

दिन - रांची - झारखंड

31 मार्च 351 693

1 अप्रैल 369 690

2 अप्रैल 368 694

3 अप्रैल 472 873

4 अप्रैल 446, 788

5 अप्रैल 569 1,086

6 अप्रैल 539 1,264

7 अप्रैल 562 1,312

8 अप्रैल 858  1,882

9 अप्रैल 754  1,925

10 अप्रैल 904  2,373

11 अप्रैल 1,076  2,296

12 अप्रैल  787   2,366

13 अप्रैल 1,049  2,844

14 अप्रैल 1,273  3,198

झारखंड में बुधवार को कोरोना का हाल

  • जमशेदपुर में आज 9 कोरोना मरीजों की मौत
  • पूरे राज्‍य में आज 3198 नए कोरोना संक्रम‍ित मिले
  • झारखंड में आज कोरोना से 31 मरीजों की मौत
  • आज राज्‍यभर में 1798 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ
  • रांची में मिले रिकार्ड 1273 कोरोना संक्रमित, सात की गई जान
  • राज्य में प्रत्येक सौ लोगों की कोरोना जांच में नौ लोग पाए गए पॉजिटिव

आज जमशेदपुर में 368, धनबाद में 160 और देवघर में 100 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। झारखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के चलते राज्‍य में ताबड़तोड़ मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दिन 29 लोगों की मौत के बाद आज 31 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। आज सर्वाधिक 3198 कोरोना पॉजिटिव‍ मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के तमाम पुराने रिकाॅर्ड झारखंड में धाराशायी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.