इस सड़क से गुजरते समय रहिए सावधान, पलामू के कंडा घाटी में फिर टकराए तीन वाहन
Jharkhand Accident News पलामू (Palamu) जिला के नावाबाजार प्रखंड कंडा घाटी में बुधवार के तड़के तीन वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें हाइवा चालक घायल हो गया। दुर्घटना एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर हुई। बताया जाता है कि कोहरा के कारण यह दुर्घटना हुई है।
पलामू, जागरण संवाददाता। Jharkhand Accident News : पलामू (Palamu) जिला के नावाबाजार प्रखंड कंडा घाटी में बुधवार के तड़के तीन वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें हाइवा चालक घायल हो गया। दुर्घटना एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर हुई। बताया जाता है कि कोहरा के कारण यह दुर्घटना हुई है।
हाइवा चालक के टूट गया दोनों पैर
जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर कंडा घाटी में दो चिप्स लोड हाइवा जा रहा था। तीखा मोड़ पर पहला हाइवा का एक आइसर ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक हाइवा चालक के दोनों पैर टूट गया। इधर आइसर ट्रक चालक व पीछे से आ रहा एक दूसरा हाइवा में भी हल्की टक्कर हो गई।
घायल को इलाज के लिए मेदिनीनगर अस्पताल भेजा
बताया जाता है हाइवा चालक अपनी गाड़ी को बचाते-बचाते भी धीमी गति से टकरा गया। वाहन व चालक सुरक्षित है। घटना की तत्काल सूचना नावा बाजार थाना पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही एएसआई भाषो रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल हाइवा चालक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मार्ग पर कई बार हो चुके हैं ट्रिपल वाहन एक्सीडेंट
मालूम हो कि एनएच 98 पर कंडा घाटी से गुजरने वाली सड़क पर कई तीखे मोड़ हैं। सड़क सीधी नहीं रहने के कारण प्राय: दुर्घटनाएं होती रहती है। इस मार्ग पर कई बार ट्रिपल वाहन एक्सीडेंट हो चुके हैं। कई लोगों की जाने भी जा चुकी है। बावजूद एनएच विभाग इस सड़क को सीधी करने का कोई प्रयास नहीं किया है। लोगों ने मांग की है कि अविलंब इस सड़क को सीधी की जाए। इससे दुर्घटनाओं की अशंका काफी कम हो जाएगी।