Move to Jagran APP

RJD vs JMM: राजद कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला, झामुमो नेता से जमकर भिड़ंत, जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

Attack On RJD President झारखंड के पलामू जिले में जमीन संबंधित विवाद को लेकर झारखंड में राजद कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार यादव और झामुमा नेता वशिष्ठ कुमार सिंह में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 09:55 PM (IST)
RJD vs JMM: राजद कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला, झामुमो नेता से जमकर भिड़ंत, जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग
Attack On RJD President In Jharkhand: झारखंड राजद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय यादव।

पलामू, जागरण संवाददाता। RJD and JMM leaders fight झारखंड प्रदेश राजद कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार यादव और झामुमो केंद्रीय कमेटी के सदस्य वशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू के बीच शुक्रवार को जमकर भिड़ंत हो गई। जमीन विवाद में तू-तू मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक की नौबत आ गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। वशिष्ठ सिंह की हालत खराब है। सिर में चोट लगी है। मेदिनी राय मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में राजद नेता संजय यादव ने हुसैनाबाद थाना में झामुमो नेता पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरी तरफ अब तक पुलिस को झामुमो नेता की तरफ से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस की मौजूदगी में राइफल से चली गोली

राजद नेता और झामुमो नेता के बीच दोपहर करीब एक बजे हुसैनाबाद के मेंहदीनगर पेट्रोल पंप के समीप जपला-नबीनगर रोड के पास टक्कर हुई। झामुमो नेता के पेट्रोल पंप के सामने राजद नेता की खेत है। पूर्व विधायक संजय यादव के भाई अभय यादव ट्रैकर से खेत जोतवा रहे थे। बगल में वशिष्ठ सिंह की जमीन है। वशिष्ठ सिंह के मुताबिक संजय यादव उनकी तरफ जमीन बढ़ाकर जोतवा रहे थे। विरोध करने पर विवाद हुआ। विवाद के दौरान पुलिस मौजूद थी। आरोप है कि झामुमो नेता ने राइफल से गोली चलाई। हालांकि पुलिस द्वारा राइफल को दूसरी तरफ मोड़ देने से किसी को गोली नहीं ली। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। वशिष्ठ सिंह की हालत खराब है।

वशिष्ठ सिंह और संजय कुमार यादव घायल

घटना के बाद उन्हें हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इधर पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव को भी चोट आई है। घटना के बाद यादव हुसैनाबाद थाना पहुंचे। उन्होंने जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को वशिष्ठ सिंह की तरफ से लिखित शिकायत का इंतजार है। थाना प्रभारी ने मेदिनी राय मेडिकल कालेज में जाकर सिंह से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद पूज्य प्रकाश ने कहा कि जमीन विवाद में मेंहदीनगर पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों में मारपीट हुई है। गोली चलने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजद के कार्यकारी अध्यक्ष पर हमला निंदनीय

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव पर जानलेवा की राजद ने निंदा की है। पार्टी के प्रधान महासचिव व गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने कहा कि संजय कुमार सिंह यादव पर जानलेवा हमला निंदनीय है। गोली चलना यह दर्शाता है कि उनकी हत्या करने की गहरी साजिश थी और गोली चलाने वाला अपराधी प्रवृति का व्यक्ति है, लेकिन अपनी सूझ-बूझ व भगवान की कृपा से जान बच गई। प्रदेश राजद ने राज्य सरकार से मांग की है कि गोली चलाने वाले अपराधी को तत्काल गिरफ्तार किया जाय व पकड़े गए हथियार की भी जांच की जाय कि हथियार अवैध है या चोरी का है। इस घटना की निंदा करने वालों में पूर्व सांसद घूरण राम, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, मनोज कुमार, अनिता यादव आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.