Move to Jagran APP

Jharkhand Election Results 2019: झारखंड प्रदेश राजद उपाध्यक्ष समेत 37 ने दिया इस्तीफा

Jharkhand Election Results 2019. झारखंड में प्रदेश राजद को जोर का झटका लगा है। उपाध्यक्ष विजय यादव समेत 37 पदधारियों एवं सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 02:23 PM (IST)
Jharkhand Election Results 2019: झारखंड प्रदेश राजद उपाध्यक्ष समेत 37 ने दिया इस्तीफा
Jharkhand Election Results 2019: झारखंड प्रदेश राजद उपाध्यक्ष समेत 37 ने दिया इस्तीफा

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में बद से बदतर होती जा रहे प्रदेश राजद को जोर का झटका लगा है। उपाध्यक्ष विजय यादव समेत 37 पदधारियों एवं सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को इस्तीफे तब सौंपे गए, जब वे प्रदेश राजद कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रहे थे।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और युवा अध्यक्ष अभय कुमार सिंह से हार की जवाबदेही लेने तथा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। बैठक में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदेश राजद दो गुटों में बंटा नजर आया। इधर, गौतम सागर राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव मजबूती से लडऩे का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा ईवीएम के बदले बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन तथा सभी जिलों में सम्मेलन करने पर सहमति बनी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य से संबंधित बुलेटिन दोनों समय जारी करने तथा बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें बाहर भेजने की मांग रिम्स प्रबंधन और सरकार से की गई। बैठक को घूरन राम, सुभाष यादव, रामचंद्र सिंह चेरो, गोवद्र्धन नायक, सत्यानंद भोक्ता आदि ने संबोधित किया। बैठक में कैलाश यादव, मनोज कुमार, मनोज पांडेय, आबिद अली, रामकुमार यादव आदि शामिल हुए।

इन लोगों ने दिया इस्तीफा

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव के अलावा भास्कर वर्मा, वरुण सिंह, हेमंत वर्मा, प्रकाश महतो, तौहिद आलम, सुरेंद्र यादव, वरुण दास, हातिम अंसारी, शौकत हुसैन, सलीम अंसारी, प्रमोद कुमार सिंह, युसूफ, सकिल अंसारी, कुणाल किशोर, अमानत अंसारी, अमन कुमार, नाजीर अंसारी रितेश कुमार, सूरज कुमार, असगर बेदिया, अमानत अंसारी, सुशांत कुमार, राजकिशोर, कुदूस अंसारी, अनुभव वर्मा, यासीन अंसारी व प्रशांत सोलंकी आदि।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.