Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand Rajya Sabha Chunav Result Live: टूट जाएंगा महागठबंधन? राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को मिला धोखा

झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों का रिजल्ट आ गया है। जेएमएम के बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी विजयी घोषित हुए हैं।

By Piyush Pandey Thu, 18 Jun 2026 09:06 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते जेएमएम के बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी। (फाइल फोटो)

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद विक्ट्री साइन दिखाते जेएमएम के बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड से राज्यसभा (Jharkhand Rajya Sabha Election 20266) की सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैजनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी भी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। भाजपा के दो और झामुमो गठबंधन का एक वोट रद कर दिया गया। चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत (100%) मतदान सुनिश्चित किया है। 

18 Jun 20267:04:02 PM

Jharkhand Rajya Sabha Chunav: RJD और वामदल पर धोखा देने की आशंका

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि इंडिया गठबंधन को राष्ट्रीय जनता दल और वामदल ने धोखा दिया। उन्होंने आशंका जताई कि आरजेडी और वामदल के विधायकों ने पैसा लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के हक में वोटिंग की है। 

18 Jun 20266:23:56 PM

Jharkhand Rajya Sabha Election: परिमल नथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले

झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। भाजपा के दो और झामुमो गठबंधन का एक वोट रद कर दिया गया।

18 Jun 20265:18:01 PM

Jharkhand Rajya Sabha Election: परिमल नथवाणी और प्रणव झा में फंसा पेंच

झारखंड राज्यसभा चुनाव में वोटों के गणित के हिसाब से पहली सीट पर झामुमो के बैजनाथ राम की जीत तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवाणी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

18 Jun 20265:14:32 PM

Jharkhand Rajya Sabha Election: सीएम ने विधायकों से की मुलाकात

राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा विधायकों के साथ बातचीत करते और चाय का आनंद लेते हुए देखा गया।

18 Jun 20266:58:44 PM

Jharkhand Rajsa Sabha Chunav: शाम 5 बजे से काउंटिंग शुरू

राज्यसभा चुनाव के तहत मतदान संपन्न हो गया है। सभी 81 विधायकों ने मतदान किया। बता दें कि मतदान का समय शाम चार बजे तक निर्धारित है। जिसके बाद पांच बजे से मतों की गणना शुरू होगी।

18 Jun 20262:12:38 PM

Jharkhand Rajya Sabha Voting: राज्यसभा के लिए शत-प्रतिशत वोटिंग

झारखंड राज्यसभा चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधानसभा के कमरा नंबर 42 में सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने बारी-बारी से वोट डाले।

18 Jun 20266:59:11 PM

Jharkhand Rajya Sabha Chunav: सीएम सोरेन पहुंचे विधानसभा

blog images

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन मतदान करने के लिए विधानसभा पहुंचे। दोनों नेताओं ने मतदान से पहले विधानसभा में मौजूद पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की। 

18 Jun 202610:37:41 AM

Jharkhand Rajya Sabha Chunav: झारखंड अपने आत्म-सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए अडिग

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव पर राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, "आज हम पूरी एकजुटता के साथ विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे उम्मीद और भरोसा है कि ऐसे समय में जब देश भर में विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है, उन्हें लालच देकर तोड़ा जा रहा है और राजनीतिक पार्टियों को खरीदा जा रहा है, झारखंड अपने आत्म-सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए अडिग रहेगा।"

18 Jun 202610:01:32 AM

Jharkhand Rajya Sabha: वोटिंग से पहले परिमल नथवाणी का बड़ा दावा

NDA समर्थित राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार परिमल नथवाणी कहते हैं, "...मुझे पूरा भरोसा है... मुझे सभी विधायकों पर विश्वास है, अगर मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से झारखंड की सेवा करूंगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कांग्रेस विधायकों का समर्थन प्राप्त है, तो उन्होंने कहा, "मुझे सभी का समर्थन प्राप्त है।"

18 Jun 20269:50:30 AM

Jharkhand Rajya Sabha Chunav Update: एक साथ विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक

blog images

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के लिए भाजपा के विधायक बस में एक साथ पहुंचे विधानसभा पहुंचे।

18 Jun 20269:37:51 AM

Jharkhand Politics: सत्ता पक्ष के विधायक पहुंचने लगे

मतदान के लिए सत्ता पक्ष के विधायक पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस के सभी 16 विधायक एक साथ बीएनआर होटल से विधानसभा पहुंचे।

18 Jun 20269:29:13 AM

Jharkhand Rajya Sabha Chunav: BJP-NDA के विधायक विधानसभा के लिए रवाना हुए

राज्य में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है। मैदान में तीन उम्मीदवार हैं। NDA निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का समर्थन कर रहा है, जबकि JMM और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

इनपुट एएनआई के साथ

18 Jun 20269:22:24 AM

Jharkhand Rajya Sabha Election: कांग्रेस विधायक होटल से विधानसभा के लिए निकले

कांग्रेस के सभी 16 विधायक वोटिंग के लिए एक साथ विधानसभा के लिए निकले। वहीं जेएमएम के सभी विधायक सीएम हाउस से सीधा विधानसभा पहुंचेंगे।

18 Jun 20266:59:40 PM

Jharkhand News: विधानसभा में किस गठबंधन के पास है कितनी संख्या ?

एनडीए

भाजपा : 21
आजसू पार्टी : 01
जदयू : 01
लोजपा-आर : 01
कुल : 24

इंडिया गठबंधन

झामुमो : 34
कांग्रेस : 16
राजद : 04
भाकपा माले : 02
कुल : 56

18 Jun 20268:16:50 AM

Jharkhand Rajya Sabha Eletion: कांग्रेस विधायक एक साथ नाश्ता कर होटल से विधानसभा के लिए निकलेंगे

कांग्रेस के अधिकांश विधायक रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में ठहरे हुए हैं। सभी विधायक एक साथ नाश्ता करने के बाद बस से विधानसभा के लिए निकलेंगे।

18 Jun 20267:00:09 PM

Jharkhand Rajya Sabha Chunav: एनडीए विधायक बस से विधानसभा के लिए निकलेंगे

मतदान से पहले एनडीए के सभी 24 विधायक रांची के होटल रेडिसन ब्लू में रुके हुए हैं। सभी सुबह 9 बजे एक साथ बस में सवार होकर विधानसभा के लिए निकलेंगे।

 

 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us