विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: एनडीए विधायक होटल में, कहीं आने-जाने से रोक नहीं

Published: Wed, 17 Jun 2026 01:33 PM (IST)

एनडीए के सभी विधायक बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग प्रशिक्षण (माक पोल) में शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने ...और पढ़ें

राज्यसभा (PTI)

राज्यसभा (PTI)

HighLights

  1. एनडीए विधायक बुधवार को वोटिंग प्रशिक्षण (माक पोल) में होंगे शामिल।

  2. भाजपा नेताओं ने विधायकों में किसी मतभेद की खबर खारिज की।

  3. राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नथवाणी को अन्य दलों का भी समर्थन।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा नेताओं ने बताया कि एनडीए के सभी विधायक बुधवार को माक पोल अर्थात वोटिंग के प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे। एनडीए विधायकों की एकजुटता के बीच सभी विधायकों के एक साथ रहने से विपक्षी खेमे को तोड़फोड़ का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

एनडीए विधायकों में किसी तरह की मतभेद की खबर को भाजपा नेताओं ने खारिज किया है। इससे पूर्व सोमवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में अनुपस्थित रहे नेता भी होटल पहुंच गए हैं। पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि विधायकों के होटल से बाहर आने-जाने पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन मंगलवार को दिन में गुमला में भाजपा के एक सांगठनिक कार्यक्रम में शामिल भी हुए। लौटकर वह भी रेडिसन ब्लू में विधायकों के साथ जुड़ जाएंगे।

विधायक प्रकाश राम बीमार हो गए थे, लेकिन वह मंगलवार को पलामू में एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। देर शाम तक वह भी होटल पहुंच गए।

राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नथवाणी ने फिर दावा किया है कि एनडीए के अलावा दूसरे दलों के विधायकों का समर्थन भी उन्हें मिलेगा।

सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रशिक्षण में किसी तरह की त्रुटि से बचने पर जोर

सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के प्रशिक्षण का मुख्य जोर मतदान में किसी तरह की त्रुटि से बचने पर रहा। इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायकों की उपस्थित का दावा किया जा रहा है।

झामुमो विधायक अमित महतो, उमाकांत रजक, मंत्री हफीजुल हसन, चुन्ना सिंह, हेमलाल मुर्मू, स्टीफन मरांडी, सविता देवी, मथुरा महतो, लुइस मरांडी, दशरथ गगराई आदि, कांग्रेेस से मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, ममता देवी, रामचंद्र सिह, श्वेता सिंह आदि राजद के संजय कुमार सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, भाकपा माले चंद्रदेव महतो उपस्थित थे।

डायस पर मुख्यमंत्री के अलावा दोनों प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और प्रणव झा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, राजद के केंद्रीय महासचिव भोला यादव, कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय शर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव: वोटिंग से पहले गठबंधन की तैयारी, मॉक पोल में JMM को 29 तो कांग्रेस को मिले 27 वोट