Move to Jagran APP

Bank Workers Protest: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर, आइपीओ का विरोध

Bank Workers Protest झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी आज शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। कर्मचारी बैंक के निजीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय के नाम विभिन्न मांगों का एक भी सौंपा गया है।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 01:23 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 01:24 PM (IST)
Bank Workers Protest: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर, आइपीओ का विरोध
Bank Workers Protest: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Bank Workers Protest झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के कर्मचारी आज शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। कर्मचारी बैंक के निजीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर समेत विभिन्न स्थानों पर इसका असर दिख रहा है। केंद्रीय संगठन ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, अरेबिया के आह्वान पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ पलामू के अंतर्गत आज क्षेत्रीय कार्यालय डालटेनगंज में एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

हड़ताल में ये लोग रहें शामिल

इसमें कौशिक मल्लिक ( अध्यक्ष झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ), धनंजय शर्मा, नागेंद्र कुमार (उपाध्यक्ष झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ) अविनाश कुमार, (क्षेत्रीय सचिव झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ) रवि चौहान, निखिल कुमार, सदानंद कुमार तिवारी, अमित कुमार( क्षेत्रीय सचिव झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ) रामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ,कृष्णा कुमार राम, हीरालाल (उपाध्यक्ष झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ) इसके अलावा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक रिटायरी एसोसिएशन के पारसनाथ सिंह, अयोध्या प्रसाद, उदित सिंह, राजेश चोपड़ा, कामेश्वर राम , कामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, दिलीप कुमार सिन्हा, मुरारी प्रसाद, अजय मोहन प्रसाद , बसंत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

हड़ताल के दौरान लगे ये नारे, क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

हड़ताल के दौरान ग्रामीण बैंकों का निजीकरण बंद करो, देश के सभी ग्रामीण बैंक को मिलाकर एक राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना करो, अरेबीया जिंदाबाद, दादा मुखर्जी अमर रहे, बैंर्कस यूनिटी जिंदाबाद, जैसे नारे भी लगाया गया। साथ ही वित्त मंत्रालय के नाम विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन पलामू क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एस के चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

हड़ताल के कारण करीब 1 सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

आज के हड़ताल से पलामू और गढ़वा जिले में करीब 1 सौ करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पलामू क्षेत्रीय कार्यालय सहित तमाम 70 ग्रामीण बैंक की शाखाएं बंद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.