विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Teacher Promotion: प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए बनेगी नई नियमावली, शिक्षा विभाग ने गठित की कमेटी

Published: Fri, 02 Aug 2024 09:13 AM (GMT+05:30)

झारखंड में प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए नई नियमावली बनाई जाएगी। जल्द ही इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया ...और पढ़ें

झारखंड में प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन के लिए नई नियमावली बनेगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
झारखंड में प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन के लिए नई नियमावली बनेगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. झारखंड में प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन के लिए बनेगी नई नियमावली
  2. नियमावली का ड्राफ्ट तैयार करने को लेकर कमेटी गठित, बैठक आज
  3. वर्तमान में वर्ष 1993 में गठित प्रोन्नति नियमावली गठित है

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Primary Teachers Promotion झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति के लिए नई नियमावली गठित की जाएगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर कमेटी गठित की है।

इस कमेटी में विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल, माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक शिवेंद्र कुमार, दक्षिणी छोटानागपुर के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक अल्का जायसवाल, झारखंड मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के विशेष कार्य पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा, वित्त विभाग के उपसचिव विजय कुमार तथा कार्मिक विभाग के उप सचिव ब्रजभूषण माधव सम्मिलित हैं।

24 जुलाई को हुई थी आखिरी बैठक

इस कमेटी की एक बैठक 24 जुलाई को हो चुकी है। इसकी अगली बैठक शुक्रवार को होगी। इस बैठक में कमेटी के सभी सदस्यों के अलावा झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ तथा अन्य संघों के राज्य प्रतिनिधि को भी बुलाया गया है।

नियमावली में संशोधन की मांग

बता दें कि वर्तमान में वर्ष 1993 में गठित प्रोन्नति नियमावली गठित है। विभिन्न शिक्षक संघ लगातार इसमें संशोधन की मांग कर रहे हैं।

शिक्षकों की प्रोन्नति के नियम को लेकर हमेशा विवाद होता है। इससे जुड़े कई मामले न्यायालयों में गए हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड की जेलों में अंग्रेजी कानून से मिलेगी मुक्ति, आज विधानसभा में पेश किया जाएगा विधेयक; कैदियों को दंड से ज्यादा सुधार पर होगा जोर

ये भी पढ़ें- JSSC: कब जारी होगा असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति परीक्षा का परिणाम? सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हेमंत सरकार