Move to Jagran APP

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.अजय का रांची में भव्य स्वागत

डॉ. अजय कुमार का रांची पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 21 Nov 2017 12:06 PM (IST)Updated: Tue, 21 Nov 2017 05:01 PM (IST)
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.अजय का रांची में भव्य स्वागत
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.अजय का रांची में भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, रांची। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार का आज रांची पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का भी जोरदार स्वागत किया गया।

loksabha election banner

रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। महानगर कांग्रेस की ओर से शहर के विभिन्न 14 स्थानों पर खड़े कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की ओर से कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

कांग्रेस भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।

स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, मन्ना मल्लिक, राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज साहू, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व विधायक मनोज यादव, सरफराज अहमद, फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, राकेश सिन्हा, आलोक दुबे, रमा खलखो, जगदीश साहू, केशव महतो कमलेश, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सहित प्रदेश कांग्रेस, महिला कांग्रेस, महानगर, कांग्रेस सेवा दल व कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता स्वागत में नारेबाजी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सुखदेव भगत की छुट्टी कर दी गई है। जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार अब प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में इस बाबत निर्णय किया गया। हालांकि आलाकमान ने आलमगीर आलम को पार्टी विधायक दल का नेता बनाए रखने पर स्वीकृति दी है।

डॉ. अजय कुमार भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी रहे हैं। वह अविभाजित बिहार में पटना समेत जमशेदपुर आदि प्रमुख शहरों में तैनात रहे। आइपीएस की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ साल कारपोरेट घरानों के साथ कामकाज का अनुभव लिया।

वह झाविमो के टिकट पर पहली बार जमशेदपुर से सांसद चुने गए। बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। फिलहाल के कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः बंदूक चमकाने व ठेकेदारी करने वालों को कांग्रेस में जगह नहींः डॉ. अजय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.