Move to Jagran APP

BJP Jharkhand: बीजेपी की जंबो टीम में 70 प्रतिशत नये चेहरे, नई ऊर्जा से लबरेज हुई भाजपा; जिलों में भी बड़ा बदलाव

BJP Jharkhand भाजपा की प्रदेश की नई टीम में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का सबक भी छिपा दिख रहा है और संगठन में नई ऊर्जा के संचार की कोशिशों की झलक भी दिखती है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 02:58 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 05:58 PM (IST)
BJP Jharkhand: बीजेपी की जंबो टीम में 70 प्रतिशत नये चेहरे, नई ऊर्जा से लबरेज हुई भाजपा; जिलों में भी बड़ा बदलाव
BJP Jharkhand: बीजेपी की जंबो टीम में 70 प्रतिशत नये चेहरे, नई ऊर्जा से लबरेज हुई भाजपा; जिलों में भी बड़ा बदलाव

रांची, राज्य ब्यूरो। BJP Jharkhand भाजपा की प्रदेश की नई टीम में विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का सबक भी छिपा दिख रहा है और संगठन में नई ऊर्जा के संचार की कोशिशों की झलक भी दिखती है। यही वजह रही कि प्रदेश भाजपा ने अपनी कोर टीम 70 प्रतिशत चेहरों को बदल दिया है। बदलाव सिर्फ मुख्य कोर कमेटी तक ही सीमित नहीं रहा है, मोर्चा अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार शाम प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। 

prime article banner

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की नई टीम में बड़े नेताओं की छाप से भी परहेज की कोशिश की गई है। तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को सिर्फ कुछ हद तक साध कर छोड़ दिया गया है। प्रदेश टीम में सांसद, विधायकों और पूर्व विधायकों को संगठन की सीधी जवाबदेही से जोड़ा गया है। 

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा नहीं की गई है। कार्यसमिति की 51 सदस्यीय कोर टीम में 36 चेहरों को बदला गया है। स्पष्ट है कि 70 प्रतिशत चेहरे बदले गए हैं। दीपक प्रकाश की नई टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ प्रदेश मंत्री, सात प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक प्रशिक्षण प्रमुख, एक आईटी सेल संयोजक, दो सोशल मीडिया प्रभारी को जगह दी गई है जबकि सात मोर्चा अध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा भी साथ ही कर दी गई है। संगठन की दृष्टि से 27 जिलों में से 19 के जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की गई है। जिनमें 15 चेहरे बदले गए हैं। सभी जिलों के संगठन प्रभारियों की घोषणा साथ ही कर दी गई है। 

उपाध्यक्ष में बड़ा फेरबदल, अन्नपूर्णा को मिली जगह  

प्रदेश भाजपा की कोर टीम में नीलकंठ सिंह मुंडा, राज पालिवार, अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर, विनोद शर्मा और अपर्णासेन गुप्ता पहली बार इस अहम पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, सांसद सुनील सिंह को महामंत्री पद से हटाकर उपाध्यक्ष की जवाबेदही सौंपी गई है। प्रणव वर्मा पूर्व की तरह अपने पद पर ही काबिज हैं। 

पूर्व उपाध्यक्ष बने महामंत्री 

समीर उरांव, आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा पिछली कमेटी में उपाध्यक्ष थे, नई कमेटी में इन तीनों को ही महामंत्री जैसे अहम पद की जवाबदेही सौंपी गई है। 

मंत्रियों में आठ में पांच नए चेहरे 

प्रदेश मंत्री की बात करें आठ में से पांच चेहरे बदले गए हैं। सिर्फ सुबोध सिंह गुड्डू, नवीन जायसवाल और मुनेश्वर साहू पूर्व की तरह अपने पद पर काबिज हैं। जबकि जय प्रकाश भाई पटेल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक, काजल प्रधान और रीता मिश्रा पहली बार मंत्री बनीं हैं। 

पिछली कमेटी के सिर्फ दो प्रवक्ताओं को मिली जगह, कुणाल षाडंगी भी बने प्रवक्ता  

प्रदेश प्रवक्ता की बात करें तो पिछली कमेटी के सिर्फ प्रतुल शाहदेव और मिस्फिका हसन को ही दोहराया गया है। प्रतुल की सक्रियता के कारण उन्हें इस पद पर रिपीट किया गया है। प्रदीप सिन्हा की इस पद पर वापसी हुई है। झाविमो से भाजपा में शामिल हुए सरोज सिंह को भी प्रवक्ताओं की टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा कुणाल षाडंगी, अमित कुमार और अविनेश कुमार को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। 

प्रशिक्षण प्रमुख और कोषाध्यक्ष भी बदले 

प्रशिक्षण प्रमुख की लंबे समय से भूमिका निभा रहे गणेश मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद संभाल रहे महेश पोद्दार को उनकी जवाबदेही से मुक्त किया गया है। उनकी जगह पलामू के मनोज मिश्रा को प्रशिक्षण प्रमुख और दीपक बंका को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन नए सह प्रशिक्षण प्रमुख भी बनाए गए हैं। इनमें पंकज सिन्हा, सुमन सिंह और राजश्री जयंती शामिल हैं। 

कार्यालय प्रमुख और मीडिया प्रभारी अपने पद पर काबिज 

कार्यालय प्रमुख हेमंत दास और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक के पदों के साथ भी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। शिवपूजन की टीम में सह मीडिया प्रभारी की हैसियत से प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी और अशोक बड़ाईक को शामिल किया गया है। रमेश पुष्कर और प्रेम मित्तल पूर्व में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, इस लिहाज से देखें तो उन्हें पद तो मिला लेकिन पहले जैसा सम्मान नहीं। सूरज चौरसिया को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। 

आइटी सेल दो पार्ट में टूटा 

राजनीति में डिजिटल की बढ़ती दखलअंदाजी को देखते हुए भाजपा ने अपने आइटी सेल को दो पार्ट में तोड़ दिया है। भानु जलान पूर्व की तरह आइटी सेल के संयोजक की भूमिका में रहेंगे जबकि प्रदेश सोशल मीडिया सेल में मृत्युजंय शर्मा और राहुल अवस्थी को शामिल किया गया है। 

मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सात में छह अध्यक्ष बदले  

दीपक प्रकाश की नई टीम में सात में से छह मोर्चा अध्यक्ष बदल गए हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर को सौंपी गई है, जबकि युवा मोर्चा की किशलय तिवारी को। एसटी मोर्चा में लगातार सक्रिय रहने वाले रामकुमार पाहन को हटाते हुए उनकी जगह शिवशंकर उरांव को अध्यक्ष बनाया गया है। एससी मोर्चा का अध्यक्ष अमर बाउरी, किसान मोर्चा का पवन साहू और अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष अनवर हयात को बनाया गया है। ये सभी नए चेहरे हैं। पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव पूर्व की तरह अपने पद पर बने हुए हैं। पूर्व मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह, रामकुमार पाहन और सोना खान अब पूर्व के मोर्चा प्रभारी की भूमिका में हैं। 

रांची समेत 15 जिलाध्यक्ष बदले गए, केके गुप्ता बने रांची महानगर अध्यक्ष 

विधानसभा चुनाव में जिलाध्यक्षों की भूमिका को लेकर काफी मंथन हुआ था और उस मंथन से निकले निष्कर्ष का परिणाम यह है कि 19 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई जिनमें से 15 बदल दिए गए। सिर्फ कोडरमा के नीतेश चंद्रवंशी, चतरा के अशोक शर्मा, गढ़वा के अेाम प्रकाश केशरी और रांची ग्रामीण के सुरेंद्र महतो को ही रिपीट किया गया है। बाकी सभी बदल दिए गए हैं।

मनोज मिश्रा की जगह रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता को बनाया गया है। पाकुड़ के बलराम दुबे संयोजक थे अब जिलाध्यक्ष की भूमिका में होंगे। गोड्डा में राजीव मेहता, देवघर में नारायण दास, जामताड़ा में सोमनाथ सिंह, बोकारो में भरत यादव, गिरिडीह में महादेव दुबे, लातेहार में हरेकृष्ण सिंह, लोहरदगा में मनीर उरांव, गुमला में अनूप बड़ाईक, खूंटी में चंद्रशेखर गुप्ता, रांची महानगर में केके गुप्ता, प. सिंहभूम में विपिन पूर्ति, सरायकेला-खरसावां में विजय महतो, जमशेदपुर महानगर में गुंजन यादव को जिलाध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी गई है। 

कई तेज तर्रार विधायकोंं को नहीं मिली जगह 

भाजपा के कई तेज तर्रार विधायकों को संगठन में जगह नहीं दी गई है। पिछली कई कमेटियों में महामंत्री और उपाध्यक्ष की भूमिका में रह चुके अनंत ओझा को कमेटी में जगह नहीं दी गई है। भानु प्रताप शाही और बिरंची नारायण जैसे विधायकों को भी कोई अहम जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाने वाले अभय सिंह भी किसी सक्रिय भूमिका मेें नहीं हैं। उन्हें धनबाद का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है। 

इन्हें बनाया गया जिला संगठन प्रभारी

साहिबगंज : राजेश झा, पाकुड़ : बिरेंद्र मंडल, गोड्डा : सत्यानंद झा बाटुल, देवघर : बबलू भगत, दुमका : सत्येंद्र सिंह, जामताड़ा : संजीव जजवाड़े, धनबाद : अभय सिंह, बोकारो : विनय लाल, गिरिडीह : अमित तिवारी, कोडरमा : टुन्नू गोप, हजारीबाग : बालमुकुंद सहाय, रामगढ़ : शशिभूषण भगत, चतरा : विपिन बिहारी सिंह, गढ़वा : अमित कुमार, पलामू : विनय जायसवाल, लातेहार : मुकेश निरंजन सिन्हा, लोहरदगा : मनोज मिश्रा, गुमला : बबन गुप्ता, सिमडेगा : शैलेंद्र सिंह, खूंटी : सत्यनारायण सिंह, रांची ग्रामीण : विनोद सिंह, रांची महानगर-मनोज सिंह (पलामू), पं. सिंहभूम : सविन्द्र सिंह, पू. सिंहभूम : नंदजी प्रसाद, सरायकेला- खरसावां : जेबी तुबिद, जमशेदपुर महानगर : सुबोध सिंह गुड्डू, धनबाद ग्रामीण : मनोज महतो वाजपेयी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.