विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: पूर्व IAS अधिकारी ब्रजमोहन कुमार आजसू में शामिल, सुदेश महतो ने दिलाई सदस्यता

By Neeraj AmbasthaEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 21 Oct 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

ब्रजमोहन ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति से जुड़कर लोगों के हित के लिए काम करने के लिए आजसू ...और पढ़ें

पूर्व आइएएस ब्रजमोहन कुमार आजसू में शामिल
पूर्व आइएएस ब्रजमोहन कुमार आजसू में शामिल

HighLights

  1. सुदेश ने कहा, झारखंड में विधान परिषद का गठन पार्टी का लक्ष्य
  2. सुदेश महतो ने पार्टी की सदस्यता दिलाई

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ब्रजमोहन कुमार आजसू पार्टी में सम्मिलित हो गए। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने उन्हें शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर सुदेश ने कहा कि इस अवधारणा को बदलना होगा कि केवल राजनीतिक अनुभव या राजनीति के माध्यम से जीतकर आनेवाला व्यक्ति ही बेहतर काम कर सकता है। सुदेश ने कहा कि राज्य में सीटों की संख्या बढ़े और इसके आधार पर विधान परिषद का गठन हो, यह पार्टी का लक्ष्य है।

सुदेश ने कहा कि ब्रजमोहन कुमार जल संसाधन विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर कार्य कर चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के बाद झारखंड आवास बोर्ड के एमडी, स्वर्णरेखा परियोजना के प्रशासक तथा कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा।

आजसू पार्टी से बेहतर विकल्प नहीं दिखा

ब्रजमोहन ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति से जुड़कर लोगों के हित के लिए काम करने के लिए आजसू पार्टी से बेहतर कोई राजनीतिक विकल्प उन्हें नहीं दिखा। ब्रजमोहन कुमार के साथ ही आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व वार्ड पार्षद सोनू सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।