विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने BJP विधायक अमर कुमार बाउरी, बाबूलाल मरांडी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

By Pradeep singhEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 18 Oct 2023 12:15 AM (IST)

भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी झारखंड विधानसभा के नए नेता प्रतिपक्ष होंगे। झारखंड विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत मंगलवार को ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं अमर कुमार बाउरी। (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं अमर कुमार बाउरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने BJP विधायक अमर कुमार बाउरी।
  2. मुख्य विपक्षी दल भाजपा को चार साल बाद मिला नेता प्रतिपक्ष का पद।

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा विधायक दल के नए नेता अमर कुमार बाउरी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। मंगलवार को झारखंड विधानसभा सचिवालय ने इस बाबत आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा सचिवालय को सोमवार को विधिवत सूचना दी थी कि अमर कुमार बाउरी नेता प्रतिपक्ष चयनित किए गए हैं। पत्र पर भाजपा के सभी 25 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

भाजपा को चार साल बाद मिला नेता प्रतिपक्ष का पद

इसी निर्णय के साथ लगभग चार वर्ष के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा को नेता प्रतिपक्ष का पद मिला है। इससे पहले भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को विधानसभा सचिवालय ने मान्यता प्रदान नहीं की थी। उनके खिलाफ दल-बदल के आरोपों में न्यायाधिकरण में सुनवाई पूरी हो चुकी है।

बुधवार को भाजपा कार्यालय में होगा स्वागत

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्वागत होगा। इस संबंध में तैयारी की जा रही है। बाउरी छत्तीसगढ़ के सांगठनिक प्रवास पर हैं। वे बुधवार को रांची लौटेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है।

मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों, जनहित के सवालों तथा सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी।

इन नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डा. प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, विनोद शर्मा, सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, शर्मीला रजक, मुनेश्वर साहू, रीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सूरज चौरसिया सहित प्रदेश के पदाधिकारियों ने अमर बाउरी को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Garhwa: नवरात्र में सड़क किनारे मांस, मछली, शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग, BJYM ने SP को सौंपा ज्ञापन

Jharkhand News: एसडीओ बनाए गए झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारी, यहां देखें पूरी लिस्ट