Move to Jagran APP

झारखंड पहुंचे कांग्रेस सचिव उमंग सिंघार की फजीहत, पहले गिरिडीह में प्रशासन ने टोका फिर धनबाद में रोका

Jharkhand Political Updates नियमों की अनदेखी कर उमंग सिंघार निकले थे। बाबूलाल व दीपक प्रकाश को होम क्वारंटाइन किए जाने और उमंग को छूट देने पर भाजपा सवाल उठा रही थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:27 AM (IST)
झारखंड पहुंचे कांग्रेस सचिव उमंग सिंघार की फजीहत, पहले गिरिडीह में प्रशासन ने टोका फिर धनबाद में रोका
झारखंड पहुंचे कांग्रेस सचिव उमंग सिंघार की फजीहत, पहले गिरिडीह में प्रशासन ने टोका फिर धनबाद में रोका

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Political Updates प्रदेश में क्वारंटाइन के नियमों की अनदेखी कर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने निकले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उमंग सिंघार को धनबाद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। भाजपा द्वारा लगातार सवाल खड़े किये जाने के बाद सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने ये कार्रवाई की।

loksabha election banner

बता दें कि झारखंड में कुछ कांग्रेस विधायकों द्वारा अंसतोष जताए जाने और पार्टी व सरकार के खिलाफ बयान देने के बाद उमंग दिल्ली से डैमेज कंट्रोल करने और विधायकों से बात करने के लिए झारखंड में कैंप कर रहे थे। बुधवार को वह चार दिवसीय दौरे का कार्यक्रम तय कर पहुंचे थे, लेकिन गुरुवार को बीच में ही कार्यक्रम स्थगित कर उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। धनबाद में पार्टी की फजीहत करानेवाली इस घटना के पूर्व उन्हें गिरिडीह में भी रास्ते में प्रशासन ने टोका था, लेकिन, वहां प्रशासन की सलाह को उमंग समेत किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

बाद में धनबाद पहुंचने के पहले गोविंदपुर में उनके काफिले को रोक दिया गया। वहांं हुई फजीहत के बाद उन्होंने तमाम कार्यक्रम रद कर वापसी का निर्णय लिया। इसके बाद देर रात फ्लाइट से वे नई दिल्ली लौट गए। सूत्रों के अनुसार उनके काफिले में शामिल मंत्री बादल पत्रलेख को सीएमओ से इस संबंध में कार्यक्रम स्थगित करने का संदेश मिला था।

इसके बाद सभी धनबाद के गोविंदपुर से वापस रांची लौट गए। काफिले के साथ चल रही विधायक दीपिका पांडेय सिंह गोविंदपुर से वापस अपने विधानसभा क्षेत्र चली गईं,जबकि मंत्री बादल पत्रलेख उमंग सिंघार के साथ वापस रांची आ गए। रांची पहुंचने के कुछ देर बात उमंग सिंघार फ्लाइट से नई दिल्ली लौट गए। इससे पहले उमंग सिंघार ने दावा किया कि उनके पास क्वारंटाइन से छूट के लिए  सरकार का अधिकृत पास है।

अब इस छूट के रद होने की सूचना दी जा रही है तो कार्यक्रम टाल दिया गया है। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद धनबाद में ही सर्किट हाउस में उनके लिए रुकने के लिए इंतजाम किया गया था। लेकिन, सूत्रों की मानें तो वास्तिवकता में उन्हें सिर्फ रांची के लिए ही अनुमति मिली थी। पूरे प्रदेश में घूमने की छूट नहीं थी।

ज्ञात हो कि उमंग सिंघार के दौरे का भाजपा ने जोरदार विरोध करते हुए कहा था कि ऐसी ही परिस्थितियों में उनके नेता बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश को होम क्वारंटाइन किया गया है और कांग्रेस नेताओं को घूमने की इजाजत दी गई है। सांसद समीर उरांव ने इस बात को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन कठपुतली की तरह काम कर रहा है। लॉकडाउन की शुरुआत से अभी तक प्रशासन का दोहरा चरित्र उजागर हो रहा है।

कुछ अधिकारी भाजपा के लिए काम कर रहे

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने उमंग सिंघार के साथ हुए बर्ताव पर कड़ी टिप्पणी की है। होम क्वारंटाइन से मिली छूट रद करने के मामले में दुबे ने कहा कि कुछ अधिकारी अभी भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। बाबूलाल और दीपक प्रकाश ने नियमों के तहत छूट नहीं मांगी थी तो उन्हें  कैसे छूट दी जाती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.