Move to Jagran APP

झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं कांग्रेस, रामेश्‍वर उरांव बोले- जीविका का संकट उत्पन्न हो जाएगा

Jharkhand Political Updates. राज्‍य के वित्‍त मंत्री ने कहा कि अभी भी ऐसे लोग हैं जिनके दिमाग से लॉकडाउन के खराब अनुभव खत्म नहीं हो रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 01:31 PM (IST)
झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं कांग्रेस, रामेश्‍वर उरांव बोले- जीविका का संकट उत्पन्न हो जाएगा
झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में नहीं कांग्रेस, रामेश्‍वर उरांव बोले- जीविका का संकट उत्पन्न हो जाएगा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Political Updates झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने फिर से लॉकडाउन की संभावनाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट किया है कि कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से लोगों के सामने जीविका का संकट उत्पन्न हो जाएगा। सैकड़ों की संख्या में अभी भी ऐसे लोग हैं जिनके दिमाग से लॉकडाउन के खराब अनुभव खत्म नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को एक बार फिर उन्हीं मुसीबतों से रूबरू नहीं कराना चाहती।

loksabha election banner

इस कारण कांग्रेस अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. रामेश्वर उरांव ने ये बातें कहीं। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी में एक व्यक्ति एक पद जैसी मांगें कर रहे हैं, मैं उनकी बदौलत पार्टी में नहीं हूं। न उन्होंने मुझे टिकट दिया है और ना ही उनके पास मंत्री बनाने का हक है। कांग्रेस नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार में निर्णयों को लेकर भ्रम की बात को सिरे से खारिज किया और दावा किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लगा हुआ है। डॉ. उरांव ने कांग्रेस छोड़कर जा चुके लोगों के लिए फिलहाल दरवाजे बंद होने की ही बात कही। ज्ञात हो कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के बारे में लगातार ये बातें चर्चा में आ रही हैं कि वे कभी भी कांग्रेस में वापस आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Lockdown: झारखंड में रक्षाबंधन के बाद हो सकता है संपूर्ण लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में 2 गुट, दोनों ओर आग, पर तात्कालिक तौर पर चुप्पी Ranchi News


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.