Move to Jagran APP

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस खरीदेगी 7. 58 करोड़ का हथियार

Jharkhand Police झारखंड पुलिस 7. 58 करोड़ रुपये का हथियार खरीदने जा रही है। इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। केंद्र से मिलने वाले पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से ये हथियार खरीदे जाने हैं। पुलिस मुख्यालय से आइजी प्रोविजन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 05:05 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 05:05 PM (IST)
Jharkhand Police: झारखंड पुलिस खरीदेगी 7. 58 करोड़ का हथियार
झारखंड पुलिस 7. 58 करोड़ रुपये का हथियार खरीदने जा रही है।

रांची, राब्यू। झारखंड पुलिस सात करोड़, 58 लाख, 30 हजार रुपये का हथियार खरीदने जा रही है। इसके लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है। केंद्र से मिलने वाले पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से ये हथियार खरीदे जाने हैं। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से आइजी प्रोविजन प्रभात कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर स्वीकृत राशि के अनुरूप परफार्मा बिल के लिए आर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड को आदेश देने का आग्रह किया है।

loksabha election banner

जो हथियार खरीदे जाने हैं उनमें सबसे अधिक तीन करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नाइन एमएम पिस्टल खरीदे जाएंगे। इसके अलावा एक करोड़ 59 लाख 80 हजार रुपये के राइफल खरीदे जा रहे हैं। एक करोड़ 50 लाख की लागत से बड़े बोर के पिस्टल व 25 लाख की लागत से अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर खरीदे जाएंगे।

वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 की राशि से होगी खरीददारी

हथियारों की खरीददारी वित्तीय वर्ष 2018-19 व 2019-20 की राशि से होने जा रही है। इस राशि को पुनर्वेधिकरण (रीवैलिडेशन) किया गया है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 के मद से 94 लाख 30 हजार रुपये तथा वित्तीय वर्ष 2019-20 के मद से छह करोड़ 64 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.