विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 32 माओवादी अब भी पुलिस की वांटेड सूची में, जारी है तलाश; करोड़ों के इनाम घोषित

Published: Mon, 13 Jul 2026 09:43 PM (IST)

झारखंड पुलिस की वांछित सूची में अभी भी 32 माओवादी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इनमें एक-एक करोड़ के ...और पढ़ें

झारखंड में 32 माओवादी अब भी पुलिस की वांटेड सूची में, करोड़ों के इनाम घोषित।

झारखंड में 32 माओवादी अब भी पुलिस की वांटेड सूची में, करोड़ों के इनाम घोषित।

HighLights

  1. झारखंड पुलिस की वांटेड सूची में 32 माओवादी शामिल।

  2. मिसिर बेसरा, असीम मंडल पर एक-एक करोड़ का इनाम।

  3. सुरक्षा बलों के दबाव से माओवादी गतिविधियां लगभग शून्य।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड पुलिस की वांटेड सूची में अब भी 32 माओवादी हैं। झारखंड पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वांछितों में एक-एक करोड़ के दो माओवादी भी शामिल हैं। इनमें पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा व सेंट्रल कमेटी सदस्य असीम मंडल शामिल हैं।

इनके अलावा तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी का सुप्रीमो ब्रजेश गंझू व भाकपा माओवादियों का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अजय महतो 25-25 लाख रुपये के इनामी हैं।

मोछू उर्फ मेहनत सहित पांच रीजनल कमांडर स्तर के माओवादियों पर 15-15 लाख रुपये के इनाम घोषित हैं। 10-10 लाख के इनामी सात माओवादी जोनल कमांडर व पांच-पांच लाख रुपये के आठ इनामी माओवादी सब जोनल रैंक के हैं।

चार माओवादी एरिया कमांडर रैंक के हैं, जिनपर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित है, वहीं चार अन्य माओवादी कैडर हैं, जिनपर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। इन 32 माओवादियों की गतिविधियां लगभग शून्य हो चुकी है।

सुरक्षा बलों की दबिश व लगातार अभियान ने इन्हें भूमिगत कर दिया है। बड़े कुख्यात माओवादियों ने सारंडा से भी किनारा कर लिया है। कई अपना-अपना क्षेत्र छोड़कर फरार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- NIA और झारखंड पुलिस की बड़ी जीत: ₹20 लाख का मोस्ट वांटेड माओवादी रवींद्र गंझू अपने ही गांव से गिरफ्तार