Move to Jagran APP

Jharkhand: 805 ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, 3102 बिना मास्क धराए; पुलिस ने वसूला 5 लाख जुर्माना

Jharkhand Lockdown Violation News पूरे राज्य में सिर्फ जमशेदपुर व सरायकेला में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। रांची जिले में सबसे ज्यादा लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। रांची में 102 जगहों पर चेक प्‍वाइंट लगाया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 03:08 PM (IST)
Jharkhand: 805 ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, 3102 बिना मास्क धराए; पुलिस ने वसूला 5 लाख जुर्माना
Jharkhand Lockdown Violation News रांची में 102 जगहों पर चेक प्‍वाइंट लगाया गया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में सोमवार को भी लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने जोरदार चेकिंग अभियान चलाया। पूरे राज्य में 927 चेक प्वाइंट पर लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में 805 लोगों को पकड़ा गया। इनसे पुलिस ने तीन लाख, 34 हजार, 850 रुपये का जुर्माना वसूला है। इसी तरह बिना मास्क के पकड़े गए 3102 लोगों से पुलिस ने एक लाख 72 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला। इस तरह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों व बिना मास्क वालों से पुलिस ने पांच लाख छह हजार 950 रुपये का जुर्माना वसूला है। पूरे राज्य में सिर्फ जमशेदपुर व सरायकेला में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

रांची जिले में सबसे ज्यादा लॉकडाउन उल्लंघन के मामले

रांची जिले में सबसे ज्यादा लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। पूरे राज्य में 805 लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। इनमें सिर्फ 187 लोग रांची के हैं। रांची पुलिस ने इनसे 93 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है। रांची में कुल 102 जगहों पर चेक प्वाइंट लगाया गया था।

ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की भ्रांतियां दूर करेंगे कांग्रेसी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर उत्पन्न कई तरह की भ्रांतियों को दूर करने के लिए संगठन की ओर से व्यापक अभियान चलाया जाएगा। लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रखंड और पंचायत कांग्रेस के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर भी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को गति देने और समीक्षा के लिए मंत्री बादल के नेतृत्व में एक समिति का भी गठन किया था, लेकिन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की पाबंदियों को लेकर इस कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। अब कोरोना संक्रमण का चेन टूटा है, इसलिए सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के अलावा विधायकों को भी इस जन जागरूकता अभियान में जोर-शोर से लग जाने का निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.